RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

VICCI कॉन्क्लेव में विधायक मिश्रा का आह्वान – “नशा छोड़ें, माता-पिता का आशीर्वाद लें, सुरक्षित जीवन जिएं”

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पुरंदर मिश्रा ने कहा – “ब्राह्मण यदि बचेगा, तो व्यापार और समाज दोनों उन्नत होंगे”

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर – आज रायपुर के बेबीलॉन इन में आयोजित VICCI कॉन्क्लेव कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अपने ओजस्वी और प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि “ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है। यदि ब्राह्मण बचा रहेगा तो न केवल समाज, बल्कि व्यापार में भी वृद्धि होगी। ब्राह्मण समाज विद्वता का प्रतीक है और यही कारण है कि कुछ लोग उन्हें आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं।”

उन्होंने मंच से लोगों को सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। मिश्रा ने कहा – “घर से निकलते समय माता-पिता के चरण स्पर्श करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और जीवन में सुरक्षा बनी रहती है। बड़ों का सम्मान करें और छोटों को स्नेह दें – यही भारतीय संस्कृति की जड़ें हैं।”

 

विधायक ने नशा और मोबाइल के दुरुपयोग को आज की सबसे बड़ी सामाजिक चुनौती बताया और युवाओं को इससे दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा – “मोबाइल का विवेकपूर्ण उपयोग करें, वरना यह जीवन के विकास में बाधा बन सकता है। साथ ही नशा जीवन को खोखला कर देता है। इसे त्यागें और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भाग लें।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने विधायक पुरंदर मिश्रा का जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने आत्मीयता से कहा कि “हम सभी को जीवन में सकारात्मक आदतें अपनाकर समाज को नई दिशा देनी होगी।”

 

इस कार्यक्रम ने लोगों में जागरूकता की नई अलख जगाई और विधायक मिश्रा का उद्बोधन सामाजिक चेतना का प्रेरणास्रोत बना।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker