EDUCATIONछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षासूरजपुर

रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी

प्रेमनगर विधानसभा में मनाया गया राखी का त्यौहार  

 

The Narad News 24,,,,,,सूरजपुर 18 अगस्त 2024 को  रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व प्रेमनगर विधानसभा अंतर्गत ग्राम श्रीनगर में भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर की बहनों द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय में रक्षाबंधन त्यौहार का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं सहित विधायक श्री भूलन सिंह मरावी को भी राखी बांधी रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री राजवाड़े ने रक्षाबंधन की सभी को बधाइयां दी।

सूरजपुर महिला मोर्चा की महामंत्री बीना गुप्ता व नूतन विश्वास ने बताया कि इस वर्ष देश के जवानों के लिए सूरजपुर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा 4500 राखियां बनाकर देश के जवानों के लिए भेजी गई है ताकि उन्हें यह एहसास हो कि जिस तरह से वे देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हैं उसी तरह हम बहने भी उनके लंबी उम्र की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं प्रेम नगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने बताया कि हमारे सनातन धर्म में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं जो हमें एक दूसरे को एकता में बांधे रखते हैं राखी का त्यौहार भाई बहनों का बहुत ही पावन त्यौहार है हम सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई देते हैं आज के इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़ों के साथ विधायक श्री भूलन सिंह मरावी महिला मोर्चा की महामंत्री बीना गुप्ता , नूतन विश्वास,संत साहू, महादेव सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, सुमंत साहू ,गजेंद्र सिंह, कुसुम लता, शकुंतला देवांगन, रामनिवास साहू सहित कार्यकर्तागड़ मौजूद रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button