RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासतनामी समाजसतनामी समाज धर्म गुरु बाल दास साहेब

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने दिए विशेष निर्देश– श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा फोकस सतनामी समाज का वार्षिक गुरु दर्शन संत समागम मेला भंडारपुरी धाम में 3 अक्टूबर को भव्य रूप से होगा आयोजित,,

सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी बोले–भंडारपुरी धाम समाज की आस्था और एकजुटता का प्रतीक* लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा सतनामी समाज का वार्षिक मेला

 

 

The Narad News 24,,,आरंग/खरोरा/रायपुर – सतनामी समाज के आस्था का प्रमुख केंद्र भंडारपुरी धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला गुरु दर्शन संत समागम मेला इस वर्ष भी 3 अक्टूबर को धूमधाम से संपन्न होगा। इस संबंध में तैयारियों को लेकर सतनामी समाज के राजागुरु,धर्मगुरु परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी सहित क्षेत्र के आलाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गुरु बालदास साहेब जी ने कहा – गुरु दर्शन मेला केवल संत समागम का अवसर नहीं बल्कि समाज की आस्था, श्रद्धा और एकजुटता का प्रतीक है। यह परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कर्मस्थली है, इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण, अनुशासन समरसता का अनुभव होना चाहिए।

 

आगे उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर प्रशासन के साथ श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षित आवागमन और अन्य बुनियादी जरूरतों की पूरी व्यवस्था करे ताकि असुविधा न हो। ऐसे आयोजनों में साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए विशेष ध्यान देना ज़रूरी है।

कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब जी ने अधिकारियों को विशेष व्यवस्था हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि इस आयोजन में लाखों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में प्रशासन को सभी स्तर पर तैयारियां करनी होंगी। किसी भी प्रकार की नशीली या अवैध सामग्री इस पावन धाम में नहीं आनी चाहिए।

यह मेला सतनामी समाज की आस्था, विश्वास और श्रद्धा का केंद्र है, जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और कई जनप्रतिनिधि भी इस महाआयोजन में सम्मिलित होते हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की उपस्थिति सुनिश्चित है।

 

विशेष खुशी की बात यह है कि इस वर्ष मेले के अवसर पर लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का भूमिपूजन प्रस्तावित है, जो समाज और क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker