दिल्ली से लौटे बृजमोहन, रायपुर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस समेत विपक्षी दल सदन में सार्थक चर्चा नहीं करना चाहते: बृजमोहन अग्रवाल

THE NARAD NEWS 24 ,,,, रायपुर
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में भाग लेने के बाद शनिवार को वापस रायपुर पहुंचे। यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पत्रकारों से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, लोकसभा की 4 दिन की कार्यवाही में भाग लेना उनके लिए खास अनुभव रहा। लेकिन कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों को देखकर नही लगता वो किसी मुद्दे पर सार्थक चर्चा करना चाहते हैं। सदन की कार्यवाही को बाधित करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है।
आपातकाल के मुद्दे पर विपक्ष को अपना मत स्पष्ट करना चाहिए था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी स्वयं आपातकाल के लिए माफी मांग चुकी थी। ऐसे में जब मामले का लोकसभा में उल्लेख हुआ तो कांग्रेस और विपक्षी दलों ने हंगामा करके साबित कर दिया कि वह आपातकाल को सही मानते हैं।


