BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापुलिस प्रशासनराजनीतिरायपुर कलेक्टररायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसविधायकशिक्षा

बृजमोहन ने दिया निर्देश – बेटियों के स्कूल-कॉलेज पहुंचाने वाली बंद सड़क खोली जाए

बृजमोहन अग्रवाल ने बूढ़ा तालाब के दुर्गा मंदिर से चांदनी चौक जाने का बंद रास्ता 15दिनों के भीतर खोले जाने के दिए निर्देश

 

 

The Narad news 24,,,,,रायपुर/16/12/2023/वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज बूढ़ा तालाब व आसपास की क्षेत्र का निरीक्षण किया इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम की वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे, अमर बंसल, भाजपा के पदाधिकारीगण एवं नगर निगम व जिला प्रशासन अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बूढ़ा तालाब में दुर्गा मंदिर से लगकर चांदनी चौक की तरफ जाने वाली सड़क को बंद कर डिग्री गर्ल्स कॉलेज और दानी गर्ल्स स्कूल की दीवार से लगाकर चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है जो अनुचित है। रायपुर शहर में आबादी और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए सड़क कहां बने इस बात को लेकर सब चिंतित रहते हैं परंतु बेपरवाह और गैरजिम्मेदार कांग्रेस शासित नगर निगम के तुगलकी आदेश के तहत सड़क को बंद किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बृजमोहन ने कहा कि 15 दिनों के भीतर इस सड़क को राहगीरों के लिए खोला जाए। उन्होंने कहा कि हम जनप्रतिनिधियों को कोई भी काम जन भावनाओं और जन सुविधाओं को देखकर करना चाहिए। इस सड़क के बंद होने से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। स्कूल कॉलेज की बच्चियां भीड़ भरी मुख्य मार्ग में ना जाकर इसी रास्ते का प्रयोग करती थी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker