BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़राजनीति

लाखे नगर मंडल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया बृजमोहन अग्रवाल

Brijmohan Aggarwal inaugurated the election office of Lakhe Nagar Mandal

लाखे नगर मंडल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया बृजमोहन अग्रवाल

The Narad News 24,,,,,, रायपुर_ वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को रायपुर दक्षिण के लाखे नगर मंडल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। यह कार्यालय केलाबाड़ी, आदर्श नगर, कुशालपुर में खोला गया है। इस कार्यालय के खुलने से लाखे नगर मंडल में चुनाव अभियान में और तेजी आएगी।

कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया । बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से गरीबों को न्याय दिलाने, छत्तीसगढ़ के विकास और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विमल चोपड़ा मोहन एंटी, रमेश सिंह ठाकुर, सुभाष तिवारी, मीनल चौबे महेश शर्मा,श्याम सुंदर अग्रवाल, मृत्युंजय दुबे, मुरली शर्मा, हरि बल्लभ अग्रवाल, रामकिंकर सिंह, सुनील शुक्ला, प्रशांत सिंह ठाकुर, पायल अंबानी, बबली सेन, सविता साहू, विश्वजीत साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker