pm modiउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकृषिकोंडागांव कांकेरघोषणा पत्रछत्तीसगढ़देशधार्मिकबधाई शुभकामनाएंमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमहतारी वंदन योजनामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

Breking news,,,,मोदी की गारंटी कोंडागांव के 44 हजार से अधिक किसानों के खाते में पहुंची, धान खरीदी के की राशि मिलने से अन्नदाताओं के चेहरे खिले 

Breaking news,,,,Modi's guarantee reached the accounts of more than 44 thousand farmers of Kondagaon, the faces of farmers were happy after receiving the amount for purchasing paddy.

 

 

 

The narad news 24,,,,,,कोंडागांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ बालोद जिले से किया गया। इसमें प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपए का सीधे उनके खातों में अंतरण किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीदे गए धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य से अंतर की राशि का भुगतान किया गया। कोंडागॉंव जिले के 44 हजार 428 किसानों के बैंक खाते में 254 करोड़ 81 लाख 35 हजार से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विकासनगर स्टेडियम में किया गया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोण्डागांव जिले के किसानों ने भी सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, विधायक कोंडागॉंव लता उसेंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

 

 

इस दौरान हाड़ीगांव के किसान नेमचंद ने बताया कि वे अपनी छोटी सी सवा एकड़ रकबे में धान बोया था जिस पर 30 क्विंटल धान का उत्पादन इस वर्ष हुआ है। जिसका विक्रय उन्होंने किया है। उन्हें बहुत खुशी है कि शासन ने जो कहा उसे पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान कर रही है इससे हमारी जिंदगी में सुधार आएगा।

 

 

मोदी की गारंटी से एकमुश्त राशि से किसानों में खुशी

 

बुनागांव के तीजूराम नेताम ने बताया कि वे अपने 5.5 एकड़ खेत में धान लगाते हैं। उन्होंने इस वर्ष 147 क्विंटल धान का विक्रय किया। पहले बहुत कम राशि प्राप्त होती थी और बोनस की राशि किश्तों में आती थी जिसके आने का कोई ठिकाना नहीं होता था अब दो माह में ही 3100 रुपए प्राप्त हुए हैं इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का तहेदिल से आभारी हूं। ग्राम किरमारी के किसान चेतमल ने बताया कि इस वर्ष 3100 रुपए की राशि धान हेतु मिलने की आशा में अपने 10 एकड़ खेत में धान की खेती की थी। जब उन्हें पता चला कि इतने जल्दी पूरी राशि खाते में आ जाएगी सोचा नहीं था। इससे हम बहुत खुश है इस राशि का उपयोग हम आने वाले मौसम में खेती के उन्नयन हेतु कर सकेंगे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button