BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनस्वास्थ विभाग

Breking news … दिनदहाड़े युवक ने व्यापारी को मारी गोली, मचा हड़कंप, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल मौके पर

Raipur breking news विधानसभा सत्र के बीच दिनदहाड़े गोली चली है

The Narad news 24,,,,,,रायपुर। राजधानी में विधानसभा सत्र के बीच दिनदहाड़े गोली चली है. जहां युवक ने व्यापारी को गोली मारी है. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस फायरिंग में व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है. यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में आज लगभग 11:30 बजे गोली चलने की घटना हुई है. आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है. उसने रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चला दी. जिससे व्यापारी घायल हो गया है,उसे इलाज के लिए भेजा गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया है. घटनास्थल में पुलिस मौजूद है. पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker