ब्रेकिंग न्यूज विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के परिवार में शोक की लहर, सीएम साय ने किया दुख व्यक्त
Breaking News Wave of mourning in the family of Assembly Speaker Dr. Raman Singh, CM Sai expressed grief

THE NARAD NEWS 24 ,,,रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति महेंद्र कल्चुरी का निधन हो गया। महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 27 जून को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। महेन्द्र कल्चुरी के देहावसान से डॉ रमन सिंह के परिवार में शोक का वातावरण है। 
महेंद्र कल्चुरी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इसमें बेटा साकेत – बहु शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु – बहु कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका हैं। 28 जून को सुबह 11:30 बजे महेंद्र कल्चुरी का अंतिम संस्कार देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व.महेंद्र कल्चुरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अत्यंत ही दुखद खबर है। मेरी संवेदनाएं कल्चुरी परिवार के साथ है। ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। 



