BREKING NEWS ,,गौ हत्या के विरोध में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दिया धरना
BREAKING NEWS, Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati staged a protest against cow slaughter.

THE NARAD NEWS 24,,,,भिलाई। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को भिलाई के छावनी चौक पर धरना प्रदर्शन किया सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 10 मिनट के लिए आयोजित इस सांकेतिक धरने का उद्देश्य सरकार को गौ हत्या के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की ओर ध्यान दिलाना था। इस मौके पर भिलाई नगर निगम विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल मौजूद थे।

धरना प्रदर्शन के बाद भिलाई निगम के महापौर ने छावनी चौक का नाम गौ माता चौक करने की घोषणा की। इस दौरान शंकराचार्य ने कहा कि गौ हत्या रोकने के लिए सरकार को कड़ा कानून बनना चाहिए। देश की आजादी के 75 सालों में गौ हत्या रोकने कोई कड़ा कानून नहीं बन पाया है। पिछले 70 सालों में जो नहीं हुआ, उसे आज की सरकार को करना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता,गौ सेवा समिति के सदस्य, छावनी चौक के नागरिक, वार्ड पार्षद, छाया पार्षद, व्यापारी वर्ग कर्मचारी वर्ग मौजूद रहा।



