BREKING NEWS,,प्रवीण चक्रवर्ती की प्रेसवार्ता पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार,कहा-कांग्रेस नेता गरीबों पर देते हैं झूठा भाषण
BREAKING NEWS, Minister Kedar Kashyap retaliated on Praveen Chakraborty's press conference, said - Congress leaders give false speeches on the poor.

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की प्रेसवार्ता पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल गरीबों पर झूठा भाषण देते हैं। एक तरफ तो 60 साल सत्ता में रहते गरीबों का भला नहीं कर पाए, दूसरी तरफ गरीबों को राशन,आवास,राशन, नल, गैस,बिजली,शौचालय मिलने पर विरोध करते हैं।

मंत्री कश्यप ने कहा जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब भारत के लोगों के पास न घर था, न गैस कनेक्शन, न शौचालय,भूख से देश में मौतें होती थी,पानी के लिए महिलाओं को घँटों पैदल चलना पड़ता था। अटल सरकार के देशहित के कई कार्यों के बाद मोदी सरकार ने 10 वर्षो में 60 साल के ये हालात बदल दिए। गरीबों के लिए अपना पल पल खपा दिया। गरीब अब स्वाभिमान से जीने लगा है तो कांग्रेस को पीड़ा हो रही है।
मंत्री कश्यप ने कहा आजकल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के और राष्ट्रीय नेता सामाजिक न्याय की बाते करने लगे है। कांग्रेस एक तरफ ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण छीनने का षड्यंत्र रच रही है जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है ऐसा किया भी गया है क्या देश के आदिवासियों का ,ओबीसी का,अनुसूचित जाति का आरक्षण छीन कर अल्पसंख्यकों को देना यही कांग्रेस का सामाजिक न्याय है?
कांग्रेस देश के लोगो के अधिकार और संस्कृति दोनो छीनने की पूरी प्लानिंग कर चुकी है एक तरफ आरक्षण छीनना,दूसरी तरफ धर्मांतरण करने वालो को संरक्षण देकर आदिवासियों की ओबीसी की संस्कृति का षडयंत्र करना। जनता कांग्रेस के हर षडयंत्र का करारा जवाब देगी।


