BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया अपनी नई टीम का ऐलान

BJP state president Kiran Singh Dev announced his new team

 

The Narad News 24,,,,रायपुर* । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति एवं अनुमति से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री के रूप में श्रीमती संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, श्रीमती विद्या सिदार, सुश्री ऋतु चौरसिया नियुक्ति की गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री राम गर्ग को सौंपी गई है। कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज एवं सह प्रभारी प्रीतेश गांधी को बनाया गया है।

सांसद संतोष पांडे को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है वहीं देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, श्रीमती किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान, उज्जवल दीपक को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। राहुल योगराज टिकरिहा को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती विभा अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, अशोक साहू को प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आलोक सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. सनम जांगड़े को प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा, सत्यनारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा, मखमूर इकबाल खान को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, चुन्नीलाल साहू को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक, हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक, मितुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक, सुनील पिल्लई को आईटी संयोजक बनाया गया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker