BJP CGBREKING NEWSpm modiकानून व्यवस्थाखेल मंत्री टंकराम वर्माखेल समाचारगरियाबंद।छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशमहतारी वंदन योजनामहासमुंदराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा

कार्यकर्ता सम्मेलन गोहरापदर में भाजपा का ,मंत्री टंकराम बोले- लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़नी है

BJP's worker conference in Gohrapadar, Minister Tankram said - no stone should be left unturned in Lok Sabha elections

The narad news 24,,,,,गरियाबंद । भाजपा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के ग्राम गोहरापदर में आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा थे। सम्मेलन में उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कार्यकर्ताओं से इस बार लोकसभा चुनाव में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से 50 हजार से अधिक मतों से बढ़त दिलाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता के आर्शीवाद हमेशा भाजपा को मिलता रहा है। यहां के कार्यकर्ताओं के सक्रियता और अथक परिश्रम के बदौलत ही भाजपा महासमुंद लोकसभा में लगातार तीन बार कमल खिलाने में सफल रही है। यह विधानसभा हमेशा भाजपा के जीत का आधार रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हम थोड़ा पीछे रह गए लेकिन लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़नी है। इस विधानसभा से हमे ऐतिहासिक जीत दिलानी है।

सम्मेलन में केन्द्र व राज्य सरकार की महती योजनाओं का जिक्र करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओ को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने का काम रही है। नारी शक्ति वंदन योजना, महतारी वंदन योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 400 पार का संकल्प पूरा करने हमे महिला प्रत्याशी दी है। इस बार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से सबसे अधिक बढ़त भाजपा को मिलनी चाहिए।

महासमुंद लोकसभा से भी कमल खिलाना है : रुपकुमारी

 

सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बिते 10 वर्षो में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य हुए है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बढ़ी अर्थव्यस्था है। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, सर्जिकल स्ट्राइक, जैसे ऐतिहासिक निर्णय पीएम मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व से ही संभव है। उन्होने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य और विकसित भारत के कल्पना को पूरा करने के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। मोदी जी के हाथो को मजबुत करने महासमुंद लोकसभा से भी कमल खिलाना है। अभी से सभी कार्यकर्ता इसके लिए जुट जाए।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker