BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

लग्जरी कार में घूमने वाले भाजपा नेता आज फिर चाय कि चुनावी केटली पकड़कर गरीब होने का ढोंग कर रहें

जनता को पता चल गया है भाजपा नेताओं की चाय बहुत महंगी हैं

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/ 15 अप्रैल 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार कि 10 साल की नाकामी ने एक बार और लग्जरी कार में घूमने वाले भाजपा नेताओ को चाय की चुनावी केटली पकड़ने मजबूर कर दिया। भाजपा नेताओं के इस बहरूपिया चरित्र को देश की जनता समझ गईं है। जनता 2014 में भाजपा नेताओं के साथ चाय पीने का कर्ज अब तक चूका रही हैं. उसके एवज में हर आवश्यक वस्तु में जीएसटी दे रही हैं। पेट्रोल डीजल रसोई गैस के महंगे दामों से प्रताड़ित है। खाद्य सामग्री, स्टेशनरी, दवाईयां की दो गुना तीन गुना क़ीमत दे रही हैं. देश बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और 205 लाख करोड़ के कर्ज से जख्मी हो गया हैं. और इस जख्म की दवा अब भाजपा सरकार के पास नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जो भाजपा नेता आज चाय की चुनावी केटली पकडे नजर आ रहे हैं. इन्होंने ही सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश में ठेला खोमचा, रेहड़ी वाला, सड़क किनारे पसरा लगाने वालों पर बुलडोजर चलवाया था. रोजी-रोटी छीनकर उनके परिवार को तंगहाली में ढकेला था।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता आज चाय पर नहीं काम पर चर्चा करना चाहती है बीते 10 साल में मोदी सरकार ने जनता से कितने वादे को पूरा किया. लेकिन भाजपा नेताओं के पास इसका कोई जवाब नहीं है 10 साल से जनता सिर्फ जुमला सुन रही है मन की बात सुन रही है, लेकिन काम की बात आज तक कभी भाजपा नेताओं के मुंह से निकला नहीं है. जनता अब अपनी मन की बात भाजपा नेताओं को बताएगी. केंद्र में बदलाव होगा. मोदी सरकार की विदाई तय है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker