BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षा

भाजपा सरकार के फैसले जनविरोधी साबित हो रहे*

BJP government's decisions are proving to be anti-people

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/31 मई 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 महीने में जितने भी फैसला लिया हैं सभी जन विरोधी साबित हुआ है। सरकार के फैसले से गरीब, व्यापारी, किसान, आम व्यक्ति हताश और परेशान हुआ है। 5 महीने में सब से पहले रजिस्ट्री में मिलने वाली 30 प्रतिशत छूट को हटाया, 50 हजार के उपर सामान भेजने पर ई बिल को अनिवार्य किया, बिजली की दर में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। किसानों को जिला सहकारी बैंक के माध्यम से फसल लगाने के समय 26000 रुपए की सहायता दी जाती थी उसे भी हटाकर 10500 रु. किया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही थी उसे भी बंद कर दिया गया है। गोधन न्याय योजना जिसके माध्यम से गौठान बनाया गया, पशुपालकों को मजबूत किया गया, पशुधन को संरक्षण मिला। महिला स्वास्थ्य सहायता समूह की बहनों को रोजगार मिला था। 2 रु. किलो में गोबर और 4 रु. लीटर में गोमूत्र की खरीदी होती थी। राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय जिसके माध्यम से कृषि मजदूरों को 7000 रु. सालाना दिया जाता था। राजीव गांधी मितान क्लब के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक, रचनात्मक, छत्तीसगढ़ी खेलकूद का आयोजन होता था। बेरोजगारी भत्ता, मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना, नक्सलवाद खत्म करने विश्वास विकास सुरक्षा की नीतियां चलाई जा रही थी। खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार, मुख्यमंत्री शहरी स्लम, स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, आदिवासी परब महोत्सव, छत्तीसगढ़ परब महोत्सव, सहित अनेक योजनाएं चल रही थी। वृद्धा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन इन सारी योजनाओं को बंद कर दिया है और सिर्फ जनता को नुकसान पहुंचाने वाले परेशान करने वाले आदेश जारी किये है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker