BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

गोढ़ी गौठान में दर्जनों गायों की मौत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार,, कांग्रेस

गौ हत्यारी सरकार में संघी-भाजपाई अनुदान खा रहे हैं, गायें बे-मौत मारी जा रही है,,,कांग्रेस

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/05 दिसंबर 2024। दुर्ग जिले में दर्जनों गायों की भूख प्यास से मौत पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि गोढ़ी गौठान का वीभत्स मंजर साय सरकार के कुशासन का प्रमाण है, गोढ़ी गोठान में आज भी अनेकों गौ माता के अंग चारों तरफ बिखरे पड़े है। कुछ मृत गौवंशी पशुओं को गोठान के बाहर फेक दिया गया है। चारा-पानी के अभाव में कई गायें तड़प रही है। गाय के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपाईयों और प्रशासन के जिम्मेदारों को आज तक सुध लेने की फुर्सत नहीं है। भाजपा सरकार की दुर्भावनापूर्ण नीतियों के चलते गौवंशी पशु बदहाल हैं। पूर्वाग्रह से ग्रसित साय सरकार ने बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के हजारों की संख्या में गौठानो को बंद कर दिया। गौ अभ्यारण्य केवल कागज़ी जुमला निकला। विगत 1 वर्ष के दौरान सैकड़ो गायें सड़कों पर दुर्घटना का शिकार होकर मारी गई। किसान खुली चराई से परेशान है, और गौ माता चारा-पानी और इलाज के अभाव में बे-मौत मारी जा रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि गोढ़ी गौठान में हुई गायों की मौत के लिये भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इसी तरह पहले भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 15 सालों में हजारों करोड़ का अनुदान संघी-भाजपाई खा गए, लेकिन गायें दुबली होती गई। हड्डी और चमड़ी बेचने के लालच में इसी तरह से अपने चहेतों के द्वारा संचालित अनुदान प्राप्त गौशालयों में गायों की मौत होती रही, लेकिन भाजपा की संवेदनहीन सरकार का संरक्षण गौ हत्या के आरोपियों को मिलता रहा। शगुन गौशाला, मयूरी गौशाला, सेठ फूलचंद गौशाला जैसे दर्जनों उदाहरण है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker