BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

बिजु जनता दल और नवीन पटनायक ने ओड़िशा की मूल भावनाओं के साथ किया खिलवाड़ – विधायक पुरन्दर मिश्रा

Biju Janata Dal and Naveen Patnaik played with the basic sentiments of Odisha - MLA Purandar Mishra

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर । राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा से विधायक और ओड़िशा चुनाव सह प्रभारी पुरन्दर मिश्रा ने आज भद्रक लोकसभा के चांदबाली विधानसभा में भाजपा ओड़िशा के प्रदेश अध्यक्ष और चांदबाली विधानसभा प्रत्याशी मनमोहन सामल के पक्ष में रोड शो कर प्रचार-प्रसार करते हुए उनके पक्ष में वोट के लिए अपील किया।

रोड शो के दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि बिजु जनता दल और नवीन पटनायक ने ओड़िशा की भोली-भाली जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। उनके हक और अधिकार से उन्हें 25 वर्षो से दूर रखा है यही कारण है कि आज मैं ओड़िशा के सभी लोकसभा और विधानसभा में डोर-टु-डोर जा रहा हू वहां लोगों के मन में इस भ्रष्ट सरकार के प्रति आक्रोश है। प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है इसके बाद भी हमारा ओड़िशा प्रदेश और यहां के लोग अपनी मुल-भूत सुविधा से वंचित है। भाजपा की सरकार बनते ही हम हमारी माताओं बहनो को सुभद्रा योजना के तहत 2500/ प्रति माह देंगे जिससे हमारी माताओं बहनो को नई दिशा मिलेगी, युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे जिससे उन्हें रोजगार के लिए कहीं और भटकना ना पड़े, हर गांव में अच्छी सड़कें होंगी जिससे आमजन को आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। ओड़िशा की जनता इस बार बदलाव चाहती है और यहां लोगों को मोदी की गारंटी पर पूर्ण भरोसा है। इस बार हम ओड़िशा की जनता के आशीर्वाद से लोकसभा की 21 सीटों के साथ प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है। इस बीच ओड़िशा भाजपा के जिला, मंडल, प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker