BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरटेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशमंत्री ओपी चौधरीमंत्री लखन लाल देवांगनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षासंजय श्रीवास्तवस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा की वृहद बैठक संपन्न ,किरण देव,गुरुप्रकाश, अरुण साव,पवन साय,ओपी चौधरी ने विस्तार से दिया मार्गदर्शन

हर घर तिरंगा अभियान अब पूरे देश का अभियान है :गुरु प्रकाश पासवान

 

 

 

The Narad News 24,,रायपुर। 6 अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत मंगलवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में मार्गदर्शन करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री और हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी गुरुप्रकाश पासवान उपस्थित थे।

हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री श्री पासवान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस अभियान को एक वृहद रूप देना है। 11, 12 और 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को पूरी ताकत के साथ सफल बनाना है। इस अभियान का नेतृत्व युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा और यह अभियान प्रत्येक विधानसभा में होगा। कार्यक्रम में सभी को पूर्ण सहभागिता देनी है और इस कार्यक्रम को हमें पूरा करना है। श्री पासवान ने कहा कि 12, 13, एवं 14 अगस्त को हमें प्रदेश के सभी स्मारक सहित स्मारक युद्ध स्मारक एवं शहीद प्रतिमाओं में स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी करना है। देश की धरोहर इन स्मारकों में हमें स्वच्छता अभियान चलाना है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक क्षेत्र के प्रत्येक मंडल के हर बूथ में करना है एवं जिला स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। इसके लिए प्रचार-प्रचार भी आवश्यक है। सोशल मीडिया एवं नमो ऐप के माध्यम से कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो अपलोड करनी है। मीडिया में प्रदेश एवं जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता भी आयोजित करनी है ताकि यह अभियान पूरी तरह कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत कर सके। संगठनात्मक दृष्टि से 10 अगस्त तक प्रत्येक जिला मंडल एवं बूथ स्तर तक यह बैठक संपन्न करनी है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में और जन कल्याण में सहयोग करेंगे। श्री पासवान ने कहा कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस वह काला दिन है, जब देश को दो टुकड़ों में बाँटने का काम कांग्रेस ने किया। देश ने विभाजन का दंश झेला है। भारतीय जनता पार्टी एक वैचारिक स्तंभ को मानने वाली पार्टी है और इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन कर रही है, जिसके तहत प्रत्येक जिलों में हमें विभाजन विभीषिका को लेकर एक सेमिनार करना है और इसके तहत हमें उक्त स्थान पर प्रदर्शनी भी लगानी है। श्री पासवान ने कहा कि विभाजन विभीषिका की वजह से 2 करोड लोग विस्थापित हुए थे और लाखों लोगों की हत्या हुई थी।

*अभियान में बच्चों की भागीदारी भी हो ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें : देव*

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि भाजपा के इस अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए घर-घर सम्पर्क कर हर घर पर तिरंगा लहराने की योजना बनी है। इस अभियान के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली निकाली जाएगी। इस अभियान के दृष्टिगत 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन रखा जाएगा जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहेगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ लहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। श्री देव ने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा। श्री देव ने कहा कि 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका” स्मृति दिवस है। यह दिन भारत के विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन, रक्तपात एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी कहता है। इस दिन विभाजन की सच्चाई से जन-जन को अवगत कराते हुए प्रदर्शनी लगाकर व संगोष्ठी/सम्मेलन कर विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारी और सफल आयोजन की दृष्टि से 8 से 10 अगस्त तक जिला एवं मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं।

*कांग्रेस ने हमेशा देश को और देश की नागरिकों को नुकसान पहुँचाने के लिए काम किया : साव*

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा पर आधारित पार्टी है और देश सेवा, समाज सेवा और देश के विकास के लिए कार्य करती है। भाजपा की सरकार विचारधारा को लेकर बनती है। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को हमेशा जाति, धर्म, तुष्टीकरण और वर्ग के आधार तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी आरक्षण तो सभी संविधान खतरे में है कहकर देश में झूठ फैलाने का काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा देश को और देश की नागरिकों को नुकसान पहुँचाने के लिए काम किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी जनता के विकास और विश्वास के लिए कार्य करती है। देश भक्ति, राष्ट्र प्रेम के लिए लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को और दृढ़तर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के लिए सोचने वाली पार्टी है और देश को जोड़ने का काम भाजपा ही करती है। श्री साव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक रूप से संचालित करने की योजना बनाई गई है। कांग्रेस का षड्यंत्र लोगों तक जाना चाहिए। भाजपा की विचारधारा से लोगों को जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में 50 तिरंगा लगाने का लक्ष्य : चौधरी*

 

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि देश-दुनिया में राष्ट्रीयता का भाव जागने के लिए भाजपा राष्ट्र के निर्माण एवं राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य मानती है। देश विरोधी ताकतें देश को तोड़ने का काम करती हैं। राष्ट्र का अच्छे से संचालन हो, इसके लिए राष्ट्रीयता की भावना होना आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण के लिए कार्य करती है। श्री चौधरी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में 50 तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और जहाँ बड़े कार्यक्रम होंगे वहाँ पर व्यावसायिक संस्थानों एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी हो, इसके लिए भी कार्य करना है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग लेंगे। 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में करना है और उसे हमारे कार्यकर्ता ही लीड करेंगे। यह कार्य हमें सामंजस्य के साथ करना है।

 

*भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि : पवन साय*

 

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव बनाने की जो घोषणा की थी, उसे जारी रखते हुए हमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में यह अभियान चलाना है। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं देखरेख जिला अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी नियमित रूप से करेंगे। तिरंगा यात्रा सभी विधानसभाओं में निकाली जाएगी एवं संभाग स्तर पर एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। श्री साय ने कहा कि हमें राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करना है और राष्ट्र विरोधी ताकतों को निष्प्रभावी करना है। हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी रूप से हमें हर घर तक पहुंचना है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। हमारे लिए ‘राष्ट्र सर्वप्रथम’ है। हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और पार्टी के हित का चिंतन करना होगा।

*राष्ट्र विरोधी ताकतों को निष्प्रभावी करना है : श्रीवास्तव*

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत आगामी 11 से 15 अगस्त के बीच कुल 17 जिले के कार्यकर्ताओं को सीधे संवाद के लिए आमंत्रित किया गया है। ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम की रूपरेखा पिछली बैठकों में तय हो चुकी है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जब हमने अमृत महोत्सव वर्ष पर हमने तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान हाथ में लिया। स्वाधीनता के अमृतकाल में देश और दुनिया में भारत ने इस अभियान के बढ़िया आयोजन के लिए कई प्रकार के काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सन् 2022 से शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान का यह लगातार तीसरा वर्ष है। आने वाले दिनों में 4 से 5 बड़े कार्यक्रम करना है। अपने-अपने क्षेत्रों में जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर यह कार्यक्रम करना है। भाजपा सालभर कार्यक्रम करने वाली पार्टी है, और अब हमें सभी कार्यक्रम मिलकर वृहत स्तर पर करना है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को हम बूथ स्तर तक जाकर सफल बनाएंगे। हमें राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करना है और राष्ट्र विरोधी ताकतों को निष्प्रभावी करना है। हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

*विभाजन की विभीषका आज भी लोगों के दिमाग में है : सिंहदेव*

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विभाजन विभीषिका समिति दिवस के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन की विभीषका आज भी लोगों के दिमाग में है। आज ही के दिन देश को धर्म के आधार पर दो टुकड़े में बाँटने का काम कांग्रेस के द्वारा किया गया था, इसलिए 14 अगस्त को भाजपा पूरे देशभर के लोगों को संदेश देने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित कर रही है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के लिए 14 अगस्त को सभी जिला एवं विधानसभा में एक सेमिनार आयोजित कर प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी।

बैठक की कार्यवाही का संचालन प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा,आभार रामजी भारती ने किया। बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री दयालदास बघेल व टंकराम वर्मा, मुख्य प्रवक्ता ,पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर , गजेंद्र यादव,ललित चंद्राकर ,ईश्वर साहू, डोमनलाल कोरसेवाड़ा विधायक राजेश अग्रवाल, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, सम्पत अग्रवाल, मोतीलाल साहू, रिकेश सेन ,इंद्र साहू, सुशांत शुक्ला,रोहित साहू प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सरला कोसरिया व लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, केदार गुप्ता, नलीनेश ठोकने,देवलाल ठाकुर,किरण उसेंडी,अवधेश चंदेल सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व संयोजक, हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा समिति और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समिति के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker