BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपत्रकारमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

बस्तर शांति की ओर बढ़ रहा है,किसान,युवा ,महिलाएं हमारी सरकार ने सबका मान रखा:विष्णु देव साय

मोदी की गारंटी पूरा करना,जनजाति गौरव दिवस की सफलता,इंडियन रोड कांग्रेस,बस्तर ओलंपिक सहित 1 साल में सरकार की कई उपलब्धियां हासिल की:विष्णु देव साय

 

 

60 लाख का सदस्यता लक्ष्य पूरा करने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर।* प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस तरह हमने रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, कांग्रेस को जीतने वोट मिले उससे ज्यादा मतो से भाजपा जीती है।यह भाजपा पर जनता का विश्वास बताता है। और यही विश्वास भाजपा सदस्यता अभियान में भी दिखा जब भाजपा ने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाये। सदस्यता अभियान के अपने 60 लाख सदस्यता के लक्ष्य से बढ़कर 60 लाख 66 हजार सदस्य बनाए गए हैं।आज प्रदेश का हर चौथा मतदाता भाजपा का सदस्य है।

श्री साय शनिवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में निकाय व पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में संभागस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

श्री विष्णु देव जी ने कहा कि इन दोनों चुनाव में भी इसी तरह से भाजपा विजय हासिल करेंगी। उन्होंने कहा जनता के बीच हमें डिफेंसिव होकर जाने की आवश्यकता नहीं है। ऑफेंसिव होकर चुनाव में जाएंगे क्योकि हमने मोदी की गारंटी को पूरा किया है। श्री साय ने कहा कि आगामी 13 दिसंबर को हम लोगों की सरकार का 1 साल पूरा होने वाला है। 10-11 महीने में मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार ने बेहतर काम किया है। बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने शांति स्थापित करने के लिए काम किया है। हम जहां भी जाते हैं, लोग छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हैं। यह छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का सम्मान है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज विकास के सारे काम हो रहे हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण गठित किए गए हैं। श्री साय ने धान खरीदी के नाम पर दुष्प्रचार करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेकर साफ किया कि हमारी सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी कर रही है और आगे भी करेगी।

 

भाजपा प्रदेश प्रभारी व बिहार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा जल्द होने के आसार हैं। हमें दोनों चुनावों ने अपनी योजना की दृष्टि से कार्यक्रमों की दृष्टि से अभी से जुट जाना है। श्री नवीन ने कहा कि हर क्षेत्र में अपनी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धि को लेकर जनता के बीच पहुंचकर ध्यान देने वाले मुद्दों की चर्चा करें। 1 साल के अंदर अंतर्गत यह उपलब्धि प्रदेश की जनता को मिली है। इन योजनाओं को नीचे भेजने का और विभिन्न स्तरों पर, जिसकी चर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है, इस पर भी चर्चा करनी है। पिछला चुनाव मुद्दे और एकजुटता के आधार पर लड़ा गया था, उसी एकता का मुद्दा हमें बनाना है। किसानों को धान का प्रति क्विंटल 31सौ रु. देना, महिलाओं को 1000 रु.प्रति माह देना, यह ऐतिसाहिक है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसकी लड़ाई हमने लड़ी आज लोगो को उनका हक,उनका पक्का मकान मिलने लगा है। आज इन चीजों को लेकर नीचे तक हमें जाना है।

उन्होंने कहा यह अवसर है की पंचायत से पार्लियामेंट तक जनहित के लिए भाजपा का ध्वज फहरा दे ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि आगामी निकाय व पंचायत चुनाव विचारधारा के चयन का चुनाव है। श्री देव ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ऐतिहासिक काम किया है। महज 1 साल के ही कार्यकाल में मोदी की अधिकतर गारंटियों को पूरा करने का काम किया है, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम किया है, कांग्रेस के कुशासन को खत्म कर सुशासन लाने का काम किया है। आज प्रदेश के किसान हों युवा हों या महिला, सभी वर्गों में खुशहाली है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार डबल इंजन की सरकार मिलकर जनता के हक व हित का काम कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव में हमारी यही उपलब्धियां हमें जीत दिलाएगी।

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में 188 नगरीय निकाय है और निकायों में 3,538 वार्ड हैं। हमारी सरकार बनने के बाद राज्य के सभी नगरीय निकायों को 2 हजार करोड़ रु. की राशि स्वीकृत हुई है। सभी नगरीय निकायों में विकास के काम चल रहे हैं। स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा। एक वातावरण इसको लेकर प्रदेश में बनाएं। जन समस्या निवारण पखवाड़ा लगाया गया, उसमें आप सभी ने भूमिका निभाई और अब जब नगरीय निकायों में व्यापक रूप से काम चल रहा है, पार्टी ने जो योजना बनाई है, उस योजना के अनुसार काम करेंगे। नगरीय निकायों में भाजपा मजबूत हो रही है। अब फिर हर वर्ग के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव में हमें जाना होगा। शहरों में अभी प्रधानमंत्री आवास 2.0 के लिए सर्वे चल रहा है। एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान में जुटेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के काम को समय पर पूरा करना है हम पॉजिटिव होकर आगे बढ़ेंगे । सरकार की योजनाओं का बड़ा लाभ इस समय लोगों को मिला ,है आने वाले समय में कुछ और योजनाओं का लाभ लोगों को मिलने वाला है।

उन्होंने कहा हम लोग जन कल्याण के अनेको कार्य कीये है उसे सिर्फ सकारात्मक रूख अपनाकर जनता तक लेजाकर जनता को जागरूक करना है

 

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पंचायत चुनाव के तकनीकी पक्ष से पदाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने कहा जनहितैषी प्रत्येक काम को जागरूक रह कर निगरानी करना है। उन्होंने कहा कि यह ना भूले की प्रधानमंत्री आवास के लिए हमने संघर्ष किया है गोलियां लाठी और आंसू गैस के बम तक झेले हैं । हमारे संघर्ष का परिणाम हमारे सामने है और जनता को हम अपना किया वादा निभा रहे हैं और उससे भी बढ़कर अब हम बस्तर क्षेत्र के नक्सली प्रभावितों को भी आवास दे रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी जिम्मेदारी ले कर पूरी ताकत से कार्य करेंगे और पंचायत चुनाव जीतने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

 

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सौरभ सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर अभी भी 14 दिसंबर तक आपका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है।

 

बैठक में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, विधायक धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, पुन्नू लाल मोहले, खूबचंद पारख, ओजस्वी मंडावी, सहित सभी बिलासपुर, सरगुजा एवं दुर्ग संभाग के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन महामंत्री रामू रोहरा ने किया

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker