RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय व कांग्रेसी नेताओं का लगातार दो दिवसीय बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत दिलाने का प्रयास जारी

भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार असम में सिर्फ भ्रष्टाचार कर रही है सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत नहीं मिल रही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने 400 करोड़ का फंड असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया था, ताकि कैसे इन बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ से राहत मिले और बाढ़ का पानी गांव तक न पहुँचे

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर  छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक एवं असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया कि असम प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है, केन्द्र में भी और राज्य में भी। फिर भी यहाँ की जनता खुशहाल जीवन नहीं बीता पा रहे। कल लखीमपुर जिले में नाओबोईचा विधानसभा के आमटोला गांव में दौरा हुआ था और आज लखीमपुर जिले में रंगानदी क्षेत्र में दौरा करने पहुँचे। यहाँ भी बाढ़ आने से सैंकड़ों लोगों का घर प्रभावित हुआ, आज कांग्रेस के नेताओं के साथ असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय ने लगातार दो दिवसीय दौरा किया और वहाँ के लोगों को वहाँ की स्थिति को समझने का प्रयास किया। विकास उपाध्याय ने कहा कि यहाँ पर भी लोग अस्त-व्यस्त हो चुके हैं लोग अपने घरों को छोड़कर, अपने परिवार को एवं अपने पालतू पशुओं को साथ में लेकर सड़क पर तंबू तानकर रहने को मजबूर हो गए हैं यह स्थिति बहुत भयावह नजर आ रही है यहाँ लोगों को खाना तक नहीं मिल पा रहा है इनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, यहाँ स्कूल प्रभावित हो गया है, अस्पताल प्रभावित हो चुके हैं।

 

विकास उपाध्याय ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह जी आठ वर्ष पूर्व असम आये थे और कहा था कि शीघ्र ही यहाँ की जनता को बाढ़ की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बाढ़ की समस्या दूर होगी, लेकिन अभी तो यहाँ भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है फिर क्यों आम जनता को इतनी परेशानी उठानी पड़ रही है क्यों बाढ़ की समस्या का समाधान नहीं हो रहा। विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस समय यूपीए की सरकार थी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने 400 करोड़ का फंड असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया था, जिससे बाढ़ पीड़ितों को काफी राहत उस समय मिली थी। वहीं बीजेपी मूकदर्शक बनकर खाली तमाशा देख रही है, असम की जनता आज परेशान है, खाना नहीं मिल पा रहा, आवासहीन हो गई है। विकास उपाध्याय ने आज लखीमपुर जिले के रंगानदी क्षेत्र में कांग्रेस के नेताओं के साथ दौरा किया और कहा कि बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचाने का भी कार्य लगातार जारी है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगी हुई है एवं हर संभव मदद कर रही है और राशन भी दे रही हैं तथा चिकित्सा जैसी तमाम सुविधाएँ भी उपलब्ध करा रही हैं। विकास उपाध्याय ने बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में इनका दौरा जारी रहेगा और इसकी संपूर्ण जानकारी कांग्रेस के लीडरशीप को दी जाएगी।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button