BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशबधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

असम के मुख्यमंत्री ने ओडिशा में की विष्णु सरकार की योजना की तारीफ, सीएम साय ने जताया आभार

Assam Chief Minister praised Vishnu government's plan in Odisha, CM Sai expressed gratitude

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर।* असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शरमा ने ओडिशा में चुनाव प्रचार के दौरान मंच से विष्णु सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जम कर तारीफ की है। शरमा ने ओडिशा में भाजपा सरकार बनने पर इसे लागू करने की भी बात कही है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिमंत बिश्वा शरमा का आभार प्रकट किया है।

 

अपने सोशल मीडिया हैंडल *X* में उन्होंने लिखा है कि – *धन्यवाद हिमंता जी।*

 

*हमारा यह सौभाग्य है कि ‘मोदी गारंटी’ को अच्छी नीयत के साथ पूरा करते रहने के कारण छत्तीसगढ़ आज भरोसे का पर्याय बन गया है। प्रदेश में पिछली सरकार ने भरोसे का जो संकट पैदा किया था, उससे उबर कर छत्तीसगढ़ ने विश्वास की एक नयी कहानी लिखी है।*

*निस्संदेह आपकी शुभकामना से प्रदेश में विश्वास और विकास की यह डोर और अधिक मजबूत होगी। पुनः धन्यवाद।*

 

गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजना की प्रशंसा करते हुए ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों व तेंदूपत्ता के साथ-साथ अन्य योजना को लागू करने की बात कही। श्री शरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार तेंदूपत्ता संग्राहको का ध्यान रख रही है और सरकार, किसानों से धान लेकर उचित मुल्य दे रही है। वही उड़ीसा में बीजेडी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ लुटने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ सहित असम में रामभक्तों को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन हेतु सरकारी खर्च पर ले जाया जा रहा है। ओडिशा राज्य बड़ा है यहां से भाजपा सरकार बनते ही पांच लाख लोगों को दर्शन कराने ले जाया जायेगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker