RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

तिरंगे की शान में एकजुट हुआ आरंग – गुरु खुशवंत साहेब जी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग में भव्य तिरंगा यात्रा – देशभक्ति के नारों और DJ की गूंज से गुंजा नगर

 

 

The Narad News 24,,,,आरंग/रायपुर – आज आरंग नगर में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा, जब विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने स्वयं यात्रा का नेतृत्व करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के *हर घर तिरंगा* अभियान एवं राष्ट्रप्रेम के संकल्प को आगे बढ़ाया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जोश, उत्साह, देशभक्ति के नारों और DJ पर गूंजते वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द, के गगनभेदी उद्घोष से पूरा नगर देशप्रेम के रंग में रंग गया।

यात्रा का समापन नेताजी चौक स्थित विधायक कार्यालय में हुआ, जहां विशाल जनसमूह की उपस्थिति में गुरु खुशवंत साहेब जी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलाम कर अमर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा –तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, यह स्वतंत्रता, बलिदान और एकता का पवित्र प्रतीक है। इसे सदैव सम्मान और गौरव के साथ फहराना हम सबका कर्तव्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हमें मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता साथी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker