BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबओड़िशाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी ने छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा में भी किया  प्रत्याशियों का प्रचार

लोकसभा चुनाव में आरंग विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी का जलवा.. जिन क्षेत्रों पर किया जनसंपर्क वहां के प्रत्याशी जीते..

 

जांजगीर लोकसभा की सभी 08 विधानसभा में कांग्रेस विधायक होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी ने छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा में भी किया  प्रत्याशियों का प्रचार

लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का आभार: गुरु श्री खुशवंत साहेब”

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग: लोकसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है,जिसकी बदौलत लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सीटों में से 10 पर कब्जा जमाया है।वही रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने रिकार्ड मतों के जीत हासिल कर भारी मतों से जितने वालो में देश के टॉप 10 सांसदों में जगह भी बनाई है।

भाजपा पार्टी के इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे पार्टी के कार्यकर्ताओ का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इस बार आरंग विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी को लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के साथ – साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने की जिम्मेदारी मिली थी।आरंग विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और उनके द्वारा जिन लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क किया गया वहां से सभी भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है।आरंग विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी ने छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा के अलावा राजनांदगांव,दुर्ग,महासमुंद, जांजगीर में लगातार पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क किया,इन सभी जगहों में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस के बड़े चेहरों को मात दी।

 

*जांजगीर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी जहां भाजपा ने महिला प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को मैदान पर उतारा वही कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को टिकट दी थी। जांजगीर लोकसभा पर गुरु श्री खुशवंत साहेब जी की तगड़ी पकड़ थी,उन्होंने वहां लगातार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया साथ ही पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया जी को विधानसभा चुनाव में हारने वाले आरंग विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी ने अपना गुरुमंत्र भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को दिया।इसी का नतीजा रहा कि जांजगीर लोकसभा की सभी 08 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस विधायक होने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.शिवकुमार डहरिया को हार का मुंह देखना पड़ा।*

इसी तरह उन्होंने पड़ोसी राज्य ओडिशा में जाकर कालाहांडी लोकसभा में श्रीमती मालविका केशरी देव जी और बालंगीर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती महारानी संगीता कुमारी सिंहदेव जी के पक्ष में लगातार जनसंपर्क किया।यहां भाजपा के दोनो प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई।वही ओडिशा के लोइसिंघा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मुकेश महालिंग जी के लिए जनता के बीच जाकर उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार किया और जीत हासिल हुई।आपको बता दे कि ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है।

लोकसभा चुनाव में जनसंपर्क कर अपना जलवा बिखेरने वाले आरंग विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना है।देश की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है इसके लिए देश की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को देश की जनता ने नकार दिया है। हैरानी की बात है कि कांग्रेस इस हार के बाद भी खुश है, कांग्रेस को ये नही पता कि पूरे इंडी गठबंधन ने जितनी सीटे जीती है उससे अधिक सीटे अकेली भाजपा पार्टी ने जीती है। छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस को दूसरा कोई चेहरा नही मिला,जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डुबोई थी उन नेताओं को लोकसभा में उतार दिया,जिसका नतीजा सबके सामने है।जिस कांग्रेस ने 05 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा,छत्तीसगढ़ की जनता के हक का पैसा गांधी परिवार को खुश करने में लगाया। गाय के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।आरंग विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी ने आगे कहा कि भाजपा संगठन द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली थी,उसे मैंने सहर्ष स्वीकार किया और जनता के बीच जाकर केंद्र की मोदी सरकार के बारे में जानकारी दी साथ ही आम जनता के द्वारा जो सुझाव मिलते गए उन्हें पार्टी संगठन में रखता गया। भाजपा के हर एक कार्यकर्ता का इस जीत में बड़ा योगदान है। आरंग विधायक गुरु श्रीखुशवंत साहेब जी ने लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए आरंग विधानसभा के साथ -साथ प्रदेश और देश की जनता का भी आभार व्यक्त किया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker