BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आरंग का हो रहा चौमुखी विकास

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में बदल रही आरंग की तकदीर 

 

डबल इंजन की सरकार में आरंग का हो रहा सर्वांगीण विकास

The Narad News 24,,,,,आरंग – छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा हैं। विकास के इस क्रम में आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयास से आरंग विधायक क्षेत्र विकास कार्यों में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा हैं। विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी आरंग विधानसभा क्षेत्र के विकास, प्रगति एवं उन्नति के लिए दृढ संकल्पित हैं। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक निरंतर मुलाकात कर आरंग विधानसभा क्षेत्र के मुलभुत समस्याओं से अवगत कर मांग करते रहते हैं।

 

विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी आरंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के दूसरे दिन से ही क्षेत्र के विकास के समर्पित होकर कार्य करने लग गए थे, जिसका परिणाम आज सबके सामने हैं। भाजपा सरकार द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपयों की सौगात मिल गई हैं। गांव-गांव में विकास की गंगा बहना प्रारंभ हो गया हैं। विधायक साहेब ने जनता की समस्या को अपना समस्या समझकर समाधान किया हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं कैबिनेट मंत्रियों ने गुरु खुशवंत साहेब की मांग पर करोड़ों की सौगात दी हैं। आरंग विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्य के तहत सभी छात्रावासों में दो हजार सीटों की वृद्धि करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने माइनर नगर वितरक शाखा क्रमांक-एक पोढ़ापार रसोटा तुलसी केशला के जीर्णाेद्धार, आरंग एसडीएम और तहसील कार्यलय के कर्मचारियों के लिए आवास के निर्माण, आरंग रेस्ट हाउस का विस्तार और जीर्णाेद्धार करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक गुरू श्री खुशवंत साहेब जी की मांग पर भण्डारपुरी गुरुद्वारा परिसर के निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये की मंज़ूरी भी दी गई।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में लगातार शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसा में सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधान निर्माण के लिए 5 लाख की स्वीकृति की गई, ग्राम पंचायत गनौद में स्कूल परिसर में साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए 5 लाख स्वीकृत किए गए, ग्राम पंचायत घोरभट्टी शासकीय प्राथमिक शाला भवन में प्रार्थना सेट के लिए 5 लाख स्वीकृत किए गए, ग्राम पंचायत रीवा में शिशु मंदिर में भवन निर्माण के लिए 5 लाख स्वीकृत किए गए, आनंद नगर पालिका अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सदर रोड आरंग में शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख की स्वीकृति की गई।

ग्राम पंचायत लखोली, भानसोज, बरछा,भैंसा, टेकारी, परसकोल, अमोदी,गनौद सहित दर्जनभर गांवों में नाली निर्माण ,सीसी रोड निर्माण व शेड निर्माण के लिए 2 करोड से अधिक की राशि की स्वीकृति की गई है.उक्ताशय की जानकारी मीडिया सलाहकार/प्रभारी देवेन्द्र निराला ने दी हैं।।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker