कृषिकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंबलरामपुररामविचार नेताम कृषि मंत्री

कृषि मंत्री श्री नेताम ने डौरा-कोचली खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया* *धान खरीदी से किसानों में उत्साह*

 

 

The Narad News 24,,,बलरामपुर, 15 नवंबर 2025/* कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत डौरा-कोचली धान खरीदी केंद्र पहुँचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया। केंद्र में पहुंचने पर मंत्री श्री नेताम का स्थानीय किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। केंद्र में पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूजा अर्चना कर नई खरीदी सीज़न की शुरुआत की गई। शुभारंभ के बाद कृषि मंत्री की उपस्थिति में पहली धान की तुलाई की गई। किसान ने तौल प्रक्रिया देखकर संतोष व्यक्त किया। मंत्री श्री नेताम ने किसान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी मेहनत से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। सरकार आपके सहयोग के लिए हर समय तैयार है। सुबह से ही कोचली खरीदी केंद्र में किसानों की आवाजाही लगी रही। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने बताया कि खरीदी शुरू होने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी

कृषि मंत्री ने कहा राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें उचित मूल्य उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को कतार में न लगना पड़े, इसके लिए टोकन व्यवस्था को और सुद्रीढ़ किया गया है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान मंत्री श्री नेताम ने अधिकारियों से खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने तौल व्यवस्था, भंडारण व्यवस्था, परिवहन सुविधा, टोकन प्रणाली सहित धान खरीदी केन्द्र में व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, तथा यदि समस्या उत्पन्न होती है तो उसका समाधान उसी दिन किया जाए।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker