कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे अयोध्या धाम,धर्मपत्नी के साथ प्रभु रामलला का दर्शन और सरयू नदी में किया पुण्य स्नान
Agriculture Minister Ramvichar Netam reached Ayodhya Dham, had darshan of Lord Ramlala with his wife and took holy bath in Saryu river.

THE NARAD NEWS 24,,,,,रायपुर। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर अयोध्या धाम में प्रभु रामलला का दर्शन किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं निरंतर विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। मंत्री नेताम अपने धर्मपत्नी के साथ सरयू नदी में पुण्य स्नान कर आराध्य देव को स्मरण किया।

गौरतलब है कि मंत्री रामविचार नेताम अपने जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए सपरिवार अयोध्या धाम गए हुए हैं। उन्होंने प्रभु रामलला के दर्शन पश्चात् कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम अयोध्या में 500 सालों बाद जन्म स्थान पर पुनः विराजमान हुए हैं। छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल होने के कारण लोगों के लिए दोहरी खुशी और उत्साह का मौका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, यह दिन भारत के इतिहास में अविस्मरणीय रहेगा।



