BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकेंद्रीय मंत्रीकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसद

निकाय व पंचायत चुनावों में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की भव्य बैठक हमारी जीत इस बात की प्रतीक है कि हमारी पहचान कमल का निशान हैं – नितिन नबीन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत इस बात की प्रतीक है कि हमारी पहचान कमल का निशान हैं

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत इस बात की प्रतीक है कि हमारी पहचान कमल का निशान हैं। आज ऐतिहासिक सफलता के बाद निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी जवाबदेही को नहीं भूलें। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को देते हुए श्री नबीन ने कहा कि जनप्रतिनिधि के नाते जनता की बात सुनें, उनकी समस्याओं के निदान में प्रामाणिकता का परिचय दें। श्री नबीन शुक्रवार को कुशाभाऊ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रदेश कार्यसमिमि सदस्य, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, निवृत्तमान जिलाध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, सभी महापौर, सभापति, नपा-नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा है। जन प्रतिनधि यह बात हमेशा ध्यान रखें कि हमें अनुशासन पर ध्यान देना है पार्टी के निर्णय को सहज स्वीकार करें। इसमें उनका ही लाभ है। आप सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष अब भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रध्देय अटलजी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने व संवारने की गहन जिम्मेदारी है। श्री नबीन ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।

 

*जितनी बड़ी सफलता उतनी बड़ी जिम्मेदारी इस बात को ध्यान में रखकर जनहित में हम अपनी भूमिका का निर्वहन करें – किरण सिंह देव*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि लगातार सवा साल से विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, उप चुनाव, के बाद निकाय और पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक जीत हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है। यह अभूतपूर्व विजय है। विधानसभा चुनाव में हमारा वोट प्रतिशत 46 था जो लोकसभा में बढ़कर 51 प्रतिशत हुआ और निकाय व पंचायत चुनाव में हमारा वोट प्रतिशत 56 हुआ है। श्री देव ने कहा कि यह बड़ा जनादेश है। पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराने का लक्ष्य पूर्ण हुआ। इतने बड़े जनादेश के पीछे बहुत से समीकरण और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के साथ ही केन्द्र और प्रदेश सरकारों के कार्यों पर जनता ने विश्वास किया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का क्रियांवयन पंचायत व वार्ड स्तर पर होना है इसलिए अब हमें और अधिक सचेत होना होगा। जितनी बड़ी सफलता उतनी बड़ी जिम्मेदारी इस बात को ध्यान में रखकर जनहित में हम अपनी भूमिका का निर्वहन करें। जनता का भाजपा पर विश्वास बढ़ रहा है। श्री देव ने निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से विनम्रतापूर्वक जनसेवा में जुटने काा आह्वान किया।

 

*व्यवस्था में बदलाव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लाना है इसके लिए जनता ने हमें चुना है – अजय जम्वाल*

 

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित हो। श्री जम्वाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए समर्पित रहना है। 2047 तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार होगी तो देश में सुशासन आएगा। देश ने कांग्रेस के विकल्प के रूप में भाजपा पर भरोसा किया है। इस भरोसे पर खरा उतरकर हम सुशासन ला सकते हैं। श्री जम्वाल ने कहा कि आज शासन बदला है व्यवस्था में बदलाव आपको लाना है इसके लिए जनता ने आपको चुना है। श्री जम्वाल ने कहा कि आज देश के हर व्यक्ति के हाथ में पूरी दुनिया है। वह हर क्षण हमें परख रहा है। सत्ता हमारा साध्य नहीं व्यवस्था में परिवर्तन का साधन बने। इसके लिए हर स्तर पर डिजिटाइजेशन करना होगा। कभी छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का गढ़ बताया जाता था जिसे आप सबने बहुत मेहनत करके जन समर्थन दिलाकर भाजपा का गढ़ बनाया है उस समर्थन को बनाए रखने के लिए हमें सचेत रहना होगा

 

*छत्तीसगढ़ को एक आदर्श राज्य बनाना है- अरुण साव*

 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि यह परिवर्तन छत्तीसगढ़ की फिजा दी है। चहुंओर केसरिया और भगवा फहरा रहा है। लेकिन बदली तो सिर्फ सत्ता है अब व्यवस्था को बदलने की जिम्मेदारी हमें निभाना है। व्यवस्था में परिवर्तन लाकर हम छत्तीसगढ़ को एक आदर्श राज्य बनाएं। निकाय व पंचायत चुनाव में जीत हासिल ऐतिहासिक है उस बड़ी जीत को विनम्रता से स्वीकार कर अब व्यवस्था और प्रशासनिक कार्य संस्कृति में बदलाव लाना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है और जनता ने हमें हमारी विचारधारा के आधार पर चुना है। हम सत्ता के लिए नहीं जन सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साव ने कहा कि निकाय और पंचायत में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही बढ़ी है। श्री साव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जन अपेक्षाओं पर कायम काम कर रही है। अब जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वह छत्तीसगढ़ को भाजपा का स्थाई गढ़ बनाएं। श्री साव ने 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को भव्यता व सफलता प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐतिहासिक जीत को उत्साह ऊर्जा की झलक किस कार्यक्रम में दिखाई दे।

 

*भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पूरे देश में चर्चा हो रही है – पवन साय*

 

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व कार्ययोजनाओं की रूपरेखा रखी। श्री साय ने बताया विधानसभा से लेकर हाल के निकाय व पंचायत चुनाव तक भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पूरे देश में चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का गढ़ भेदकर इतिहास बदल दिया हे। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास में सभी जनप्रतिनिधियों से उपस्थिति के साथ ही भारी संख्या में आम जन की हो।

 

*श्रीवास्तव ने दी बिहार दिवस कार्यक्रम की जानकारी*

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भाजपा के बिहार दिवस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस है और इस निमित्त 2 से 30 मार्च तक बिहार राज्य के प्रवासी बंधुओं के साथ स्नेह मिलन के कार्यक्रम होंगे। सभा कार्यक्रम में स्थानीय और प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज शामिल होंगे। सहभोज में स्थानीय और बिहारी व्यंजन शामिल किए जाएंगे। कार्यक्रमों एवं भाषणों में भारतीय संस्कृति एवं इतिहास में बिहार के योगदान, बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों और आगामी विधानसभा चुनावों में प्रवासियों के सहयोग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बिहार भाजपा के नेता इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे, स्थानीय नेता और समाज के वरिष्ठ लोग इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। बिहार की संस्कृति, इतिहास, दर्शनीय स्थलों और विकासात्मक पहलुओं के बारे में एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने निकाय और पंचायत चुनावों के नतीजों का आंकड़ेवार प्रजेंटेशन दिया। इस मौके पर दीपकमल के विजय अंक का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने दीपकमल के अंक की प्रशंसा की और कहा कि सदैव हर अंक संग्रहणीय होता है।

 

इस अवसर पर प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, बिहार के क्षेत्रीय पदाधिकारी आशुतोष, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरत वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, दीपकमल के संपादक पंकज झा, प्रबंध संपादक हेमंत पाणिग्रही सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने किया एवं आभार प्रदेश महामंत्री भारत लाल वर्मा ने माना।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker