CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कितनी हत्याओं के बाद सरकार मानेगी कानून व्यवस्था नहीं संभल रही – दीपक बैज

भाजपा सरकार में अपराधी बेख़ौफ़, राजधानी में 2-2 हत्या 3-3 हत्या के प्रयास, थाने के सामने जिंदा जलाए जा रहे लोग

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/19 नवंबर 2024। भाजपा सरकार राज्य की राजधानी सहित प्रदेश में अपराधों को रोकने में विफल साबित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर रोज नई घटनाओं को अंजाम दे रहे, पुलिस लकीर पीटती नजर आती है। सरकार में बैठे हुये जिम्मेदार लोग अपराधों पर नियंत्रण की बात करने के बजाय बहानेबाजी और राजनैतिक बयान देकर घटना को नकारने में लगे रहते है। दीपावली के बाद से एक पखवाड़े में राजधानी रायपुर में 17 हत्याएं हो गयी है। आम आदमी रोज-रोज हो रही हत्याओं से दहशत में जी रहा। महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल एक ही दिन में राजधानी के विधानसभा के पास आमासिवनी में शराब दुकान के सामने दो-दो हत्याये हुई, पुरानी बस्ती थाने के चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल डालकर एक युवक को जिंदा जला दिया गया, तेलीबांधा में गवाह को धमकाने अपराधियों ने हमला कर दिया, दिनदहाड़े गोलियां चल रही है, गैंगवार हो रहे हैं। दीवाली के दिन ही राजधानी रायपुर में 9 हत्या हुई, दुर्ग में 4 हत्यायें हुई। दीवाली के बाद से लेकर अब तक राजधानी रायपुर में रोज हत्यायें हो रही है लेकिन यह सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के क्षेत्र में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री के गृह ब्लाक में नाबालिक स्कूली छात्रा से गैंगरेप हुआ, आरोपी अब तक फरार हैं। कोरबा में स्कूल छात्रा से 5-5 लोगों ने दुष्कर्म किए। भाजपा की सरकार में अपराधी बेखौफ हैं, अपराध बेलगाम हो चुके हैं। अनुभवहीन गृह मंत्री की अकर्मण्यता की कीमत जनता चुका रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का पूरा फोकस कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है। घर-घर शराब पहुंचाने “मनपसंद“ ऐप जारी किए गए है, हर तरह के अवैध नशे के कारोबार को सरकार का संरक्षण है जिसके चलते छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर इस सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker