BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

देह व्यापार के प्रकरण में संलिप्त अन्य 01 महिला एवं 01 पुरूष सहित कुल 02 गिरफ्तार

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत प्रोफेसर कालोनी रायपुर स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार कर धनोपार्जन करते आरोपी आकाश साहू, कृषाणु दास एवं एक महिला सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में  दिनांक 23.07.2025 को मुखबीर की सूचना व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत प्रोफेसर कालोनी रायपुर स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार कर धनोपार्जन करते आरोपी आकाश साहू, कृषाणु दास एवं एक महिला सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 283/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से इस अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बोरियाकला मुजगहन रायपुर निवासी भूपेन्द्र उर्फ गोपालू सहित एक अन्य महिला के संबंध में जानकारी दिया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी भूपेन्द्र उर्फ गोपालू एवं 01 अन्य महिला की पतासाजी कर उन्हें पकड़कर पूछताछ करने तथा उनके मोबाईल फोन की जांच करने पर दोनों की संलिप्तता इस अनैतिक देह व्यापार में पाये जानेे से दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में दर्ज अपराध क्रमांक 283/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में कार्यवाही किया गया।

 

प्रकरण में अब तक 02 महिला सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है l

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

*01. भूपेन्द्र उर्फ गोपालू पिता मन्नू लाल धीवर उम्र 27 साल निवासी शांति चौक बोरियाकला थाना मुजगहन जिला रायपुर।*

 

*02. देह व्यापार में संलिप्त एक महिला।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker