BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशनेता प्रतिपक्ष चरण दास महंतपत्थलगांव (जशपुर)पश्चिम विधायक राजेश मूणतपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमपूर्व सीएम भुपेश बघेलबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमंत्री ओपी चौधरीमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रियों और विधायकों ने भी किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने लगाया बेल का पौधा,उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने रोपा नीम का पौधा

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर. 25 जुलाई 2024. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी मां के सम्मान में वहां बेल का पौधा लगाया। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीताफल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हनुमान फल और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नीम के पौधे का रोपण किया।

विधानसभा आवासीय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने रामफल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने महुआ, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आंवला, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हर्रा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लक्ष्मण फल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बेल तथा राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने पीपल का पौधा लगाया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायकों और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए। कार्यक्रम में आज विभिन्न प्रजाति के सौ से अधिक पौधे लगाए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा के आवासीय परिसर में 50 एकड़ क्षेत्र में इकोलॉजिकल पार्क (Ecological Park) विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button