अग्रवाल महिला मंडल ने शहीद भगत सिंह विद्यालय में स्थापित किया वाटर कूलर
Aggarwal Mahila Mandal installed water cooler in Shaheed Bhagat Singh Vidyalaya

The Narad News 24,,,,,रायपुर। अग्रवाल महिला मंडल की उपाध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर शहीद भगत सिंह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पढऩे वाले बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ पानी और ठंडा पानी उपलब्ध हो सकें इसके लिए वाटर कूलर तो स्थापित करवाया ही साथ ही बच्चों को बस्ता और मिठाई भी वितरित किया। इस दौरान राजकुमारी अग्रवाल ने महिला मंडल की सदस्यों व स्कूली बच्चों के साथ मिलकर केक भी कांटा।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ. सुनीता कनोई को दुप्पटा, पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
वाटर कूलर के लोकार्पण अवसर पर अग्रवाल सभा महिला मंडल प्रभारी कैलाश मुरारका, महिला मंडल अध्यक्ष माया मुरारका, महा मंत्री ममता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राज बंसल, समाज के वरिष्ठ सदस्य चिमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संगठन मंत्री नीरू तायल, प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल, लेखा कर्मी नीना अग्रवाल, रामसागरपारा सयोजिका बॉबी जैन व शालिनी अग्रवाल नीलम अग्रवाल, वीना अग्रवाल, सदर बाजार से किरण अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, वीना अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पुरानी बस्ती से अमिता सिंघानिया, ट्विंकल अग्रवाल, शालिनी गर्ग, अनीता अग्रवाल, किरण अग्रवाल, लता व किरण अग्रवाल, सोनम अग्रवालके अलावा स्कूल की प्रधान प्राचार्य, शिक्षकगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी अग्रवाल महिला मंडल की की प्रचार-प्रसार प्रमुख ज्योति अग्रवाल ने दी। 
अग्रवाल सभा के महिला मंडल प्रभारी श्री कैलाश मुरारका ने कहा कि इसी तरह नेक पुनीत कार्य निरंतर समाज हित में होते रहना चाहिए। महिला मंडल की अध्यक्ष माया मुरारका ने इस अवसर पर कहा कि हमें जल का कभी भी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि जल है तो हमारा जीवन है। महा मंत्री ममता अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में जो बच्चो के लिए आवश्यक सामग्री होगी मंडल के द्वारा समय – समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।


