सरकार विधानसभा मानसून सत्र के लिए तैयार, कांग्रेस के हर सवाल का देंगे जवाब : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
नगरीय निकाय से पहले कांग्रेस ने मान ली हार, अब हार का बहाना ढूंढ रहे हैं : उपमुख्यमंत्री साव

THE NARAD NEWS 24,,,,रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुक्रवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र के लिए पर्याप्त समय निर्धारित की गई है और ये छत्तीसगढ़ विधानसभा परंपरा के अनुरूप है।
कांग्रेस द्वारा कम समय निर्धारित करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार विधानसभा में हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं कांग्रेस प्रदेश में वातावरण खराब करने और अशांत करने की राजनीति कर रही है, इसे छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह करने के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच साल में कुछ नहीं किया है, इसे प्रदेश की जनता ने देखा है, और आपको घर बिठाया है। यह विष्णुदेव साय की सरकार है, जो हर क्षेत्र में काम कर रही है।
कांग्रेस द्वारा निकाय चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराए जाने के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान ली है और अब हार के बहाने ढूंढ रहे हैं। निश्चित तौर पर लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तरह नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस की बुरी हार होने वाली है। एक बार फिर नफरत, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की हार होगी, और विकास की जीत होगी।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव धमतरी और अहिवारा प्रवास पर जाएंगे
30 जून उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 30 जून को धमतरी और अहिवारा प्रवास पर जाएंगे। वे 30 जून को सवेरे पौने 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा धमतरी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे धमतरी में जिला देवांगन समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे धमतरी से दुर्ग जिले के अहिवारा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर ढाई बजे अहिवारा नगर पालिका कार्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे अहिवारा में सद्गुरु कबीर प्रकट महोत्सव में भी शामिल होंगे। श्री साव शाम चार बजे अहिवारा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम पौने पांच बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।



