EDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

वैदिक यज्ञ के साथ योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Yoga Day program organized with Vedic Yagya

 

The Narad News 24,,,, रायपुर में अग्रवाल सभा रायपुर की युवा इकाई अग्रवाल युवा मंडल द्वारा पतंजलि योग समिति रायपुर एवं अग्रवाल सभा कचना – विधानसभा मोहल्ला समिति के सहयोग से अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21/06/2024 को अग्रसेन धाम छोकरा नाला रायपुर में वैदिक हवन एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गय।

युवा मंडल अध्यक्ष राम अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं वैदिक हवन के साथ किया गया, लोगो को स्वस्थ रहने एवं शहर समाज से नकारात्मकता दूर करने की कामना से यह यज्ञ किया गया , उन्होंने बताया की युवा मंडल समाज एवं शहर के नागरिको के लिए समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम करते आया है उसी कड़ी *करो योग रहो निरोग* के नारे से प्रेरणा लेते हुए में लोगो को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने एवं देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के योग को विश्व भर में प्रख्यात करने की मुहीम से जुड़ते हुए यह कार्यक्रम किया गया।

युवा मंडल महामंत्री सी एस सौरभ अग्रवाल ने बताया कि हवन पश्चात कोसरंगी गुरुकुल से आये छात्रो ने विभिन्न योग करतब दिखाए उसके पश्चात रायगढ़ से आयी प्रख्यात योग शिक्षिका एवं योग प्रचारक कु . श्रेया अग्रवाल जी ने लोगो को योग का महत्व, उसके उद्देस्य एवं विभिन्न योग आसान बताये और योगाभ्यास करवाया, साथ ही भक्ति भावना से ओत प्रोत भजन कीर्तन करवाए, इस कार्यक्रम में करीब 200 लोगो ने अपनी भागीदारी दर्ज कराइ।

मीडिया प्रभारी आयुष मुरारका ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष श्री किशन अग्रवल जी, महामंत्री श्री मनमोहन अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी, महेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल, रामसागर पारा मोहल्ला समिति संयोजक आयुष अग्रवल, कचना विधानसभा मोहल्ला समिति से संयोजक अशोक गोयल, सह संयोजक सुजीत तुलस्यान सहित अग्रवाल समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे , साथ ही पतंजलि योग समिति से श्री राकेश दुबे जी, श्री राजेंद्र अग्रवाल जी, नरेश झरिया जी सहित कई सदस्य एवं अग्रवाल युवा मंडल के विनीत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल , अमर अग्रवाल सहित कई युवा साथी उपस्थित थे, कुमार मंगलम ,अभिषेक पोद्दार एवं संस्कार अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सुचारु तरीके से संपन्न कराया गया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button