EDUCATIONRAJNANGAONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSखेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबधाई शुभकामनाएंरायगढ़रोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग राजनांदगांव पैंथर्स बनाम रायगढ़ लायंस – मैच 2

kriket sangh chhatteesagadh kriket preemiyar leeg raajanaandagaanv painthars banaam raayagadh laayans - maich 2

क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग राजनांदगांव पैंथर्स बनाम रायगढ़ लायंस – मैच 2

सीसीपीएल मैच अपडेट

the narad news 24….. रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग-2024 का आयोजन 07 जून 2024 से किया जा रहा है। आज 08 जून 2024 को दो मैच खेले जा चुके हैं।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजनांदगांव पैंथर्स और रायगढ़ लायंस के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला गया है. राजनांदगांव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।


पहले बल्लेबाजी करते हुए राजनांदगांव पैंथर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से पवन परनाटे ने 33 गेंदों में 59 रन और एश्वर्य मार्या ने 25 गेंदों में 38 रन बनाए। रायगढ़ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव ने 3 और आयुष सिंह ठाकुर ने 2 विकेट लिये.

लक्ष्य का पीछा करते हुए रायगढ़ लायंस ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 167 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। रायगढ़ लायंस की ओर से ऋषभ तिवारी ने 47 गेंदों में 58 रन बनाए और दीपक यादव ने 44 रनों का योगदान दिया। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से धनंजय यादव ने 1 विकेट लिया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker