अग्रवाल बैडमिंटन लीग में भिड़ेगे प्रदेशभर से आए अग्र बंधु
Agar brothers from all over the state will compete in Agarwal Badminton League

The Narad News 24,,,,, रायपुर में अग्रवाल सभा की युवा इकाई अग्रवाल युवा मंडल एवं स्काई टी. एम. टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय अग्रवाल बैडमिंटन लीग का आगाज 8 जून को आई स्पोर्ट्स दल दल सिवनी में सुबह 6 बजे से होने जा रहा है, अग्रवाल युवा अध्यक्ष राम अग्रवाल ने बताया यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें 5 वर्ष से ले के 60 वर्ष तक के बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है, यह दो दिवसीय कार्यक्रम अग्र बन्धुओं को एक नया प्लैटफॉर्म प्रदान कर रहा है
जहां वो अपनी प्रतिभा दिखा सके, युवा महामंत्री सौरभ अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी के समाज को एकजुट करने और समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की सोच से प्रेरणा लेते हुए अग्रवाल युवा मंडल इस तरह के आयोजन करते आ रहा है, इस टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों में 250 से अधिक मैच खेले जाएंगे और हर वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा..
युवा मंडल मीडिया प्रभारी आयुष मुरारका ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 9 जून रविवार के दिन प्रदेश के खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी,भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नंदन जैन जी, अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होगा।


