BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उप मुख्यमंत्री साव ने पत्रकारों से औपचारिक चर्चा में छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की शर्मनाक हार पर भी अपना दृष्टिकोण सामने रखा

10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना बहुत बड़ी उपलब्धि : साव

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर।* छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि सन् 1962 के बाद पहली बार श्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। यह लोकसभा की जीत श्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत है, बहुत बड़ी जीत है। श्री साव ने कहा कि 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना भाजपा व राजग की बहुत बड़ी उपलब्धि है। चुनाव नतीजों के अगले दिन बुूधवार को पत्रकारों से औपचारिक चर्चा करते हुए श्री साव ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की शर्मनाक हार पर भी अपना दृष्टिकोण सामने रखा।

*भाजपानीत राजग की नई सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के कार्य को और आगे बढ़ाएगी*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मंगलवार को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लिए जनादेश मिला है। यह जनादेश देश की जनता के श्री मोदी पर अटूट भरोसे की मुखर अभिव्यक्ति है और श्री मोदी को जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है जिन्होंने 10 वर्षों में देश की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया है, आम लोगों के सपनों को साकार किया है, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को धरातल पर साकार किया है, देश को आंतरिक और बाह्य के रूप से सुरक्षित किया है, दुनिया में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाया है, देश को भ्रष्टाचारमुक्त सुशासन दिया है। श्री साव ने कहा कि इन सबके कारण भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की यह जीत हुई है। भाजपानीत राजग की केंद्र में सत्ता सम्हालने जा रही नई सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के कार्य को और आगे बढ़ाएगी।

 

*साव का भूपेश से सवाल : कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में शर्मनाक हार और दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है?*

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार और ऐतिहासिक जीत हुई है। कांग्रेस के तमाम फरेब, दुष्प्रचार और झूठ के बावजूद 11 में से 10 सीटें भाजपा ने जीती है। इससे यह साफ है कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस पर अब कतई भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेस ने प्रदेश के अपने सारे बड़े नेताओं को चुनाव के मैदान में उतारा था और वह सभी-के-सभी चुनाव हारे। श्री साव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सभी दिग्गजों की शर्मनाक हार हुई है। अपने गृह लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री के रहते 4.38 लाख वोटों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, राजनांदगाँव में वह खुद हार गए हैं। उनके सभी नजदीकी मंत्री, जिन्हें बघेल ने टिकट दिलाई थी, वह सब भी हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि आखिर इस शर्मनाक हार की जिम्मेदारी किसकी है? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने सिरे से नकारा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब बघेल को देना चाहिए।

*अब ओड़िशा में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कामों को तेज गति प्रदान करेगी*

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पड़ौसी प्रदेश ओड़िशा में भाजपा की लोकसभा व विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि ओड़िशा की 21 में से 19 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, वहीं 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटों के साथ ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए ओड़िशा गए थे। वहाँ के कार्यकर्ताओं की मदद करने गए थे। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव परिणाम और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की योजनाओं का भी बड़ा असर ओड़िशा के चुनाव में देखने को मिला है। अब ओड़िशा में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कामों को तेज गति प्रदान कर भाजपा के प्रति व्यक्त इस विश्वास की कसौटी पर खरी उतरेगी, यह असंदिग्ध है।

——————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker