pm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाखेल मंत्री टंकराम वर्माघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

सुंदरगढ़ उड़ीसा में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा का धुंआधार प्रचार

मोदी की गारंटी पर लोगों को पूरा भरोसा और विश्वास है, आपसे यहां की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कमल खिलाने का आव्हान करता हूं- श्री टंक राम वर्मा

 

 

The Narad News 24,,,,,,सुंदरगढ़।रायपुर। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न शक्तिकेंद्रों और बूथों में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की और ग्रामों में जनसंपर्क कर जनता से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने को अपील की। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा और विश्वास है।

हमें मिलकर भाजपा के घोषणा पत्र के वादों को जन जन और घर घर तक पहुंचाना है, साथ ही केंद्र सरकार के पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों को हर सभा सम्मेलन में लोगों तक पहुंचाना होगा। पीएम आवास योजना, नलजल योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, हर घर बिजली, उज्ज्वला योजना में गैस, महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण जैसे अन्य सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजनों को अवगत कराना है।

मोदी सरकार के जनहितकारी योजनाओं का लाभ आगे भी उड़ीसा के भाई बहनो को निरंतर प्राप्त होता रहे इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ इनको जन-जन तक लेकर जाएँ और उन्हें समझाएँ कि सभी को मिलकर ओड़िशा के विकास और यहाँ कि माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है और ओड़िशा में भी विकास का कमल खिलाना है।

इस बैठक में जिला सुंदरगढ़ के तमाम पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button