46 वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता की घोषणा, प्रतियोगिता अध्यक्ष श्री मनोज कोठरी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन द्वारा इस वर्ष जुलाई में रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाएगी, महासचिव मनोज नायर ने एक प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी
प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत के 26 प्रदेशों से 800 से अधिक खिलाडी और अधिकारी भाग लेंगे। प्रेस वार्ता में मनोज नायक ने बताया

छत्तीसगढ़ आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन द्वारा 46 वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन की घोषणा प्रतियोगिता इस वर्ष जुलाई में रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित,अध्यक्ष श्री मनोज कोठरी जी के नेतृत्व प्रेस वार्ता में मनोज नायर ने बताया
The Narad News 24,,,,, रायपुर में कल दिनांक 12.05.2024 को प्रेस क्लब, रायपुर में छत्तीसगढ़ आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें 46 वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की गई, यह प्रतियोगिता इस वर्ष जुलाई माह में रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का स्थान एवं तारीख की घोषणा जल्द ही किया जायगा।

इंडियन आर्म रैस्लिंग फेडरेशन (आई.ए.एफ.) के तत्वावधान में और अध्यक्ष श्री मनोज कोठरी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन (कावा) द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत के 26 प्रदेशों से 800 से अधिक खिलाडी और अधिकारी भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले 2016 में भी कावा द्वारा 40 वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा चुका हैं जोकि हर मायने में अभूतपूर्व सफलतम कार्यक्रम था।
प्रेस वार्ता में विशेष रूप से मनोज नायर (महासचिव, छत्तीसगढ़ आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन), राजीव चक्रवर्ती (संयोजक, छत्तीसगढ़ आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन), आसिफ खान (सचिव गरियाबंद आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन), राहुल खास्तगीर (सचिव रायपुर आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन), गौरव दुबे (कार्यकारी सदस्य छत्तीसगढ़ आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन) और ओवैस खान (राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता) उपस्थित थे।
इस बात की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन के महासचिव मनोज नायर ने बताया की तारीख की घोषणा के बाद प्रदेश के खिलाडियों के चयन प्रक्रिया और राज्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायगा। मनोज नायर ने समस्त पत्रकार बंधुओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त किया की इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उनका विशेष सहयोग और योगदान प्राप्त होगा।


