RIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उपमुख्यमंत्री अरुण साव MLA मोतीलाल साहू रायपुर के शहीद स्मारक में आयोजित आदि गुरु शंकराचार्य के जयंती समारोह में हुए शामिल

आदि गुरु शंकराचार्य को 8 वर्ष की उम्र में हुआ वेदों का ज्ञान, देश में की चार पीठों की स्थापना सनातन के पुनरुद्धार और पुनर्स्थापित करने का काम हम सबको करना होगा : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। दुनिया में सनातन के मान सम्मान का सबसे बड़ा योगदान आदि गुरु शंकराचार्य का है। 8 वर्ष की उम्र में ही उन्हें सभी वेदों का ज्ञान हो गया था, और उसके बाद उन्होंने पूरे देश का भ्रमण कर चार पीठों की स्थापना की। ये वो दौर है जिसमें वास्तव में सनातन का पुनरुद्धार हुआ था।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ये बातें रविवार को छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित आदि गुरु शंकराचार्य जयंती कार्यक्रम में कही।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी के समय सनातन के तेज में जो कमी आई थी, वो 22 जनवरी 2024 को दूर हुई। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद दुनिया में एक बार फिर सनातन का डंका बजा।

श्री साव ने कहा कि, हम सबको सनातन पर विचार करने की आवश्यकता है। आज जब हम आदि गुरु शंकराचार्य का अवतरण दिवस मना रहे हैं, उन्होंने जिन उद्देश्यों को लेकर अपने जीवन को समर्पित किया। पूरे देश का भ्रमण किया। आज उनके किए हुए काम को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। आज सनातन का जो स्वरूप होना चाहिए था, आदि गुरु शंकराचार्य सनातन का जैसा स्वरूप चाहते थे, वह स्वरूप आज भी नहीं आया है, इसलिए उनके कामों को आगे बढ़ाने का काम हम सबको करना पड़ेगा।

आदि गुरु शंकराचार्य ने जो रास्ता दिखाया है, आज उस पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने इतने कम समय में बड़ा काम किया है। सनातन के पुनरुद्धार और पुनर्स्थापित करने का काम हम सबको करना पड़ेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, गोस्वामी समाज ने मेहनत और ताकत के दम पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसके किए समाज के लोगों को बधाई देता हूं। वहीं समाज का गौरव बढ़ाने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक मोतीराम साहू, महंत रामसुंदर दास जी, डॉ महेश गिरी, समाज के पदाधिकारी व समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

……. …..

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button