BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मोदी की विकासकारी नीतियों पर ओडिशा की जनता को पूर्ण विश्वास – पुरन्दर मिश्रा

People of Odisha have full faith in Modi's developmental policies - Purandar Mishra

*

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। 11 मई, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा आज ओडिशा के कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अभिनव पंडा एवं नुवापाड़ा और जूनागढ़ विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा में शामिल हुए। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा की जनता को मोदी की नीतियों एवं विकास कार्यां पर पूर्ण भरोसा है। यही कारण है कि देश की जनता के साथ ओडिशा की जनता भी उन्हे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित हैं। वर्तमान में ओडिशा में एक ऐसी गूंगी बहरी सरकार चल रही है जिसे गांव की जनता, मजदूर वर्ग, पिछड़े लोगों से कोई मतलब नहीं है। आज ओडिशा में पढ़े लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और यह सरकार शांत बैठी हुई है, जिसे सबक सिखाना जरूरी हो गया है।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर 3100 रूपये में धान खरीदी एवं सुभद्रा योजना के तहत हर महिला को 3000 की राशि प्रति माह सरकार देगी। भाजपा के डबल इंजन की सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए वचनबद्ध है क्यों कि यहां की जनता को अच्छे से पता है कि राज्य का तेज गति से विकास केवल मोदी जी और भाजपा की सरकार कर सकती है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ओडिशा में इस बार परिवर्तन तय है। इस कार्यक्रम के दौरान आरंग विधायक, गुरू खुशवंत साहेब, बस्तर राजपरिवार के कमल चंद्र भंजदेव और भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही उपस्थित रहे।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker