BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा का संकल्प पत्र नहीं जुमला पत्र है – कांग्रेस

भाजपा, संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करे - दीपक बैज

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर/14 अप्रैल 2024। कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला पत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दो बार के चुनावों में अपने वादों को भूल जाने वाले किस नैतिकता से नया संकल्प पत्र जारी किये है। भाजपा को जनता से नया वादा करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा के लिये घोषणा पत्र जिसे वे संकल्प पत्र कहते है, केवल जनता को ठगने का एक हथियार है। यह दल चुनाव में वोट लेने के बाद अपने संकल्प पत्र के वादों को खुद चुनावी जुमला बता देता हैं जनता में भाजपा और मोदी दोनों की ही विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। भाजपा का संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करें।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2014 और 2019 के संकल्प पत्र के वादों के बारे में बात करने की भाजपाई हिम्मत नहीं करते। भाजपा बताये युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? एमएसपी की कानूनी गारंटी का क्या हुआ? किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत जोड़कर समर्थन मूल्य देने के वायदे का क्या हुआ? हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख देने का क्या हुआ? भाजपा बताये एससी, एसटी, के अधिकारों को सुरक्षित करने के वादे का क्या हुआ? एससी व एसटी पर 46 प्रतशित व 48 प्रतिशत अपराध क्यों बढ़ा? महिला आरक्षण लागू करने व महिला अत्याचार रोकने का क्या हुआ? 100 स्मार्ट सिटी का क्या हुआ? भाजपा के सांसदों के द्वारा गोद लिये गांवो का क्या हुआ? 2020 तक गंगा सफ़ाई का क्या हुआ? 2022 तक हर परिवार के सर पर छत का क्या हुआ? 2022 तक सबको चौबीस घंटे बिजली देने का क्या हुआ? 2022 तक भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का क्या हुआ? “लाल आँख“ व “मैं देश नहीं झुकने दूँगा” का क्या हुआ? हमारी जमीन पर चीन ने 2000 किलोमीटर तक कब्जा कैसे कर लिया? 2022 तक 40 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग का क्या हुआ? केन्द्रीय विभागों में लाखों पद रिक्त होने के बावजूद भर्तीया क्यों बंद हुई? सेना में नियमित भर्ती बंद करके ठेके पर 4 साल के लिये अग्निवीर योजना का क्या औचित्य है? पहली बुलेट ट्रेन का क्या हुआ? मोदी और भाजपा के इन वादों का हिसाब जनता मांग रही है इस लोकसभा चुनाव में पूरा भारत जुमलेबाजों को हरायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी भाजपा में साहस नहीं कि वह कोई नया वादा जनता से कर पाये। इसीलिये भाजपा का घोषणा पत्र पूरी तरह सतही और चुनावी औपचारिकता दिख रहा है। भाजपा के घोषणा पत्र में भाजपा के हार की झलक साफ दिख रही है। इसीलिये भाजपाई नया वादा करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे है। ट्रेनों को बंद करने वाले वर्ल्ड क्लास स्टेशन बुलेट ट्रेन बनाने के लिये झूठे वादे कर रहे है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से चुराकर गिगवर्कस के बारे में भी वादा कर रहे है। जबकि 10 सालों के मोदी राज में सबसे ज्यादा शोषण गिगवर्कर और असंगठित क्षेत्र का हुआ है। भाजपा के घोषणा पत्र में सक्षम और स्वावलंबी भारत बनाने की दिशा में कुछ भी नहीं है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker