Breking news,,कांग्रेसी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : केदार कश्यप
Breaking news, Congress manifesto is a bundle of lies: Kedar Kashyap

The Narad news 24,,,,, धमतरी नगरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल की आवश्यक बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए लाई गई घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है।
घोषणा में दी गई किसी भी बातों पर कांग्रेस अमल नहीं कर सकती। देश में 55 से 60 वर्षों तक शासन करने वाली ये कांग्रेस सत्ता से बाहर होने के बाद मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल जिसमें पूरे भारत का समुचित विकास हुआ एवं अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। पीएम मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस भयभीत हो गई है। गैर जिम्मेदार आना बयानबाजी एवं झूठी घोषणा पत्र के माध्यम से जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है
उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया जनता के घर-घर जाकर जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेसी सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार अत्याचार और झूठे घोषणा पत्र की बातों स अवगत कराये एवं देश में विकास के कि रथ को आगे बढ़ाने के लिए पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के एक अनुभवी प्रत्याशी भोजराज नाग को कमल छाप में बटन दबाकर प्रचंड मतों से बनाएं।



