BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकानून व्यवस्थाकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलखेल मंत्री टंकराम वर्माघोषणा पत्रछत्तीसगढ़देशधमतरी कुरूदधारसीवा रायपुरपश्चिम विधायक राजेश मूणतबधाई शुभकामनाएंबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमहतारी वंदन योजनामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरक्षामंत्री राजनाथ सिंहराजनीतिराम भगवान श्री रामरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववित्त मंत्री ओपी चौधरीविधायकवोटव्यापारशिक्षा

भाजपा ने हमेशा ही महिलाओं के हितों और सम्मान के लिए काम किया है: बृजमोहन अग्रवाल

मोदी की गारंटी ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया है: बृजमोहन अग्रवाल

 

 

 

 

 

 

 

The narad news 24,,,,रायपुर। 22/03/2024  भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। इसी तारतम्य में भाजपा आईटी सेल के तत्वाधान में रायपुर के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स मीट 2024 का आयोजन किया गया। इसके अंर्तगत रायपुर लोकसभा में निवास करने वाले सभी सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स की मीटिंग आयोजित की गई। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित सोशल मीडिया के प्रभावी चेहरों से सीधा संवाद किया और उनसे भाजपा के पक्ष में अपना योगदान देने का निवेदन किया।

 

 

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया को आभासी दुनिया मानते थे परंतु यह वास्तव में एक दमदार प्रभावी दुनिया है। आज के आधुनिक युग में सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स समाज के हर विषय पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हैं। आज सोशल मीडिया में परिणाम बदलने और समकालीन विषयों पर एजेंडा सेट करने की ताकत है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे बड़े सोशल मीडिया इंफ्लूएसर्स की रूप में देखना कोई अतिश्योक्ति वे लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से तात्कालिक विषयों पर प्र

 

 

तिक्रिया देते हैं संदेश प्रचारित करते हैं उनके द्वारा कुछ नया करना सोशल मीडिया में ट्रेंड बन जाता है। युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए वे सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय रहते हैं। आज हैश टैग का जमाना है और प्रधानमंत्री द्वारा किसी हैश टैग को पर कुछ लिखना ट्रेंड बन जाता है। भारत को विकसित भारत बनाने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान साबित होगा। डिजिटल माध्यम भारत को नए भारत में बदलने में सहयोग प्रदान करेगा मै रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी होने के नाते आप सभी से ना सिर्फ रूबरू होने आया था अपितु आप सभी से अपील भी करता हूं की समृद्ध भारत , विकसित भारत और सुदृण भारत के निर्माण में आप सभी अपना योगदान दें और अपनी पोस्ट , ब्लॉग और सोशल मीडिया कंटेंट के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागृत करें और विकसित भारत के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने प्रोत्साहित भी करें।

*

 

भाजपा ने हमेशा ही महिलाओं के हितों और सम्मान के लिए काम किया है: बृजमोहन अग्रवाल

 

*मोदी की गारंटी ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया है: बृजमोहन अग्रवाल*

 

रायपुर 22 मार्च

भाजपा ने सदैव ही महिलाओं की बेहतरी और उनके सम्मान के लिए कार्य किया है। भाजपा सरकार द्वारा संचालित उज्जवला गैस सिलेंडर योजना, घर घर जल पहुंचाने अमृत मिशन योजना, महतारी वंदन योजना जैसी अनेक योजना है जो महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर संचालित किया जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए संसद में आरक्ष बिल पेश किया। मोदी मातृशक्ति के हितों की रक्षा होती रहे इसलिए आवश्यक है कि प्रदेश और राष्ट्र में भाजपा की सरकार बने। यह बात मंत्री एवं रायपुर से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान कही।

कार्यक्रम का आयोजन रायपुर शहर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एकात्म परिसर में किया गया था।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, विधानसभा में तो बहनों का प्यार भाजपा को पूरी तरह मिला।

जिसकी बदौलत मैने अपने दक्षिण विधानसभा में कीर्तिमान रचते हुए करीब 78 हजार के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। इस लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने मुझे पुनः रायपुर लोकसभा से टिकट दिया है। ऐसे में आप बहनों पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुझे जीत दिलाने और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनाने अपना अमूल्य वोट भाजपा को ही प्रदान करेंगी।

इतना ही नहीं श्री अग्रवाल ने मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने और एक एक मतदाता से मिलकर उनको मोदी जी के कार्यों को बताने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि मतदान के समय गर्मी को ध्यान में रखना है और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए जनता को वोट देने के लिए समझना हमारा दायित्व है।

अग्रवाल ने आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए रणनीति पर भी कार्य योजना बनाने को कहा।

सम्मेलन में सांसद श्री सुनील सोनी, श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमती श्रीमति मीनल चौबे, सपना साहू, संध्या तिवारी, रश्मि शर्मा जी, प्रभा दुबे, मनीषा चंद्राकर, कृतिका जैन, नीलम सिंह, भारती,आशा, अनिता महानंद, महेश्वरी, कामिनी देवांगन, हरशिला रुपाली समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker