BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSखेल मंत्री टंकराम वर्माखेल समाचारछत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशबधाई शुभकामनाएंबिलासपुरमनोरंजनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

52वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक

हैंडबॉल विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की पांच महिला खिलाड़ियों ने टीम का प्रतिनिधित्व किया

 

 

 

 

 

The narad news 24,,,रायपुर। 52वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्तरप्रदेश के हॉथरस में किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला हैंडबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय रेलवे की विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 5 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया टीम की जीत अहम भूमिका निभाई ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन महिला हैंडबाल खिलाडियों में काजल, निकी, पंकज, गौरव, टेक्नीशियन, यांत्रिक विभाग एवं मीनू, टेक्नीशियन, विद्युत विभाग शामिल हैं। इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मुख्यालय भंडार विभाग में जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत मधु वेदवान ने 3री खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को गौरवान्वित किया है ।

भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है । इसी का परिणाम है कि आज इन तीनों खिलाड़ियों ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रौशन किया है । इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है ।

भारतीय रेलवे की महिला हैंडबाल टीम एवं उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker