BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़ चिरमिरीराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा
पीसीसी चीफ से मांगी माफी, कहा- मुझे चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया गया, गुस्से में लगाए झूठे आरोप,,पूर्व विधायक विनय जायसवाल
Apologized to PCC Chief, said- I was not made a candidate in the elections, made false allegations in anger, Former MLA Vinay Jaiswal

The narad news 24,,,, मनेंद्रगढ़,,डॉ. विनय जायसवाल ने पत्र लिखकर कहा, मेरे द्वारा राष्ट्रीय सचिव के ऊपर लगाये गये अरोप पूर्णतः असत्य था. चूंकि मुझे विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया गया था. आवेश में आकर अरोप लगा दिये थे. जिसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं. अतः मेरे निवेदन को स्वीकार करते हुए मेरा निष्कासन रद्द करने की कृपा करें. मै कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही के रूप में रहूंगा.
बता दें कि पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित पूर्व विधायक विनय जायसवाल को कांग्रेस ने बहाल किया है. वहीं बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चंद जायसी का निलंबन भी रद्द किया गया है. दोनों नेताओं ने पार्टी के नेताओं पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए थे


