BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबछत्तीसगढ़धार्मिकपश्चिम विधायक राजेश मूणतमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तरलाइफस्टाइल

सीएम साय से रामलला दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

सीएम साय से रामलला दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

 

 

 

सीएम साय से रामलला दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

The narad news 24,,,,, रायपुर रामभक्तों की टीम की अयोध्या रवानगी के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए जताया आभार

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में रामलला से जुड़े दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रामलला दर्शन योजना के तहत रामभक्तों की टीम की रायपुर से रवानगी के समय मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अभियान के संयोजक विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में आए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 6 मार्च को अयोध्या दर्शन के लिए अंबिकापुर से ट्रेन रवाना होने की जानकारी दी और उन्हें इस पावन अवसर पर शामिल होने का आमंत्रण दिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के 13 सौ से अधिक राम भक्त प्रभु रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा सहित सदस्य डॉ ललित मखीजा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, रामलखन पैंकरा उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker