BJPBJP CGBREKING NEWSछत्तीसगढ़जगदलपुरधार्मिकमनोरंजनमहतारी वंदन योजनाराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

गांव चलो अभियान में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव

BJP State President Jagdalpur MLA Kiran Dev joins Gaon Chalo campaign

 THE NARAD NEWS 24,,,,,,जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे गाँव चलो अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुए। नगरनार मडंल के ग्राम तुरेनार में शनिवार को देर शाम पहुंच कर ग्रामीणों के बीच बैठ कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे संवाद किया व उनकी समस्यायें से रूबरू हुए। गांव चलो आभियान के तहत ग्राम के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य व केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्राम देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और गांव के चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, जो सदैव जनता जनार्दन की सेवा व विकास के लिये संकल्पित है। मातृशक्तियों, माता बहनों बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है। जिसमें हर विवाहित महिला के बैंक खाते में प्रति माह एक हजार रुपये सीधे जमा होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले, इस हेतु 18 लाख परिवार का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है। किसान भाईयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिये केन्द्र व राज्य की अलग अलग योजनायें संचालित हो रही है, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जुडा़ है। किरण देव ने कहा कि तुरेनार गाँव के संबंध में जो भी समस्यायें है, विकास कार्य होने है, उस पर यथाशीघ्र काम किया जायेगा। मंच संचालन नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर सरपंच संपत कश्यप ,प्रदीप देवांगन ,राधे पद्रे ,महेश कश्यप ,माटी पुजारी गुड्डू राम ,महादेव बघेल ,विद्याधर सेठिया ,दयाराम कश्यप एवं रूपेश समरथ के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी ,युवा मोर्चा की युवा साथी एवं काफी संख्या में  ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker