RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणलाइफस्टाइल

प्रभु रामलला की जन्म भूमि अयोध्या में 60 दिनों (26 जन से 25 मार्च) तक होगा भंडारा- लक्ष्मी वर्मा

भक्तों को लगातार 60 दिनों तक मिलेगा भगवान श्री राम जी के मंदिर में महाप्रसाद

*प्रभु रामलला की जन्म भूमि अयोध्या में 60 दिनों (26 जन से 25 मार्च) तक होगा भंडारा- लक्ष्मी वर्मा*

 

*भक्तों को लगातार 60 दिनों तक मिलेगा भगवान श्री राम जी के मंदिर में महाप्रसाद*

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि 500 साल के अथक परिश्रम के बाद कल 22 जनवरी को अयोध्या में अपने मूल स्थान पर प्रभु रामलला की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। जिसमे पूरा देश राममय हुआ है, वहीं देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर एवं प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में आगामी 25 जन से 25 मार्च तक शबरी प्रसादालय (भंडारे) का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक विधायक धरमलाल कौशिक जी, सहसंयोजक लक्ष्मी वर्मा, वीरेंदर श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि ज्ञात हो कि अयोध्या में भंडारे हेतु छत्तीसगढ़ की 6 संस्थाएं आगामी 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले रामभक्तों हेतु स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था करेगी अयोध्या में सरयू नदी एवं हनुमान गढ़ी के समीप हमारी 6 संस्थाओं का भव्य पंडाल बनकर तैयार है। भंडारे हेतु भोजन बनाने वाले 30 कुशल रसोइयों एवं 100 कार्यकर्ताओं की टीम को बस द्वारा 24 जनवरी दोपहर 12 बजे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी वी आई पी रोड स्थित राम जी के मंदिर से रसोइयों एवं कार्य कर्ताओं की बसों को झंडी दिखाकर अयोध्या रवाना करेंगे ।

24 जनवरी के कार्यक्रम जो कि राममंदिर में आयोजित होगा उसमें कैबिनेट के सभी सदस्यों सहित सामाजिक एवं धार्मिक लोगों को भी आमंत्रित किया जायेगा । अयोध्या में जो 6 समितियों अपनी सेवाएं देंगी उनमें –

1. नीलांचल सेवा समिति बसना (संपत अग्रवाल, अमित अग्रवाल) 9993847755

 

2. स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन रायपुर (बसंत अग्रवाल) 9826903333

 

3. शिव महापुराण सेवा समिति तिल्दा नेवरा (महेश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, एस एन शर्मा, देवेन्द्र अग्रवाल) 9981810000

 

4. एग्रोक्रेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट रायपुर (धीरेन्द्र मिश्रा, चंद्रकांत चंद्रवंशी) 9993099488

 

5. सनातन सेवा समिति रायपुर (निर्मल द्विवेदी) 9993219798

 

6.काली माता अन्नदान भंडारा समिति एवं तक्षक इको फॉर्म फोरमदेव (दीपक भारद्वाज, गुड्डू त्रिपाठी, लाल सौर्यजीत सिंह, सुनील जग्गी) 9826461000

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button