RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

मंत्री टंकराम वर्मा ने जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश

अवैध शराब बिक्री, सट्टा एवं नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की दो टूक : अवैध कॉलोनी एवं प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल लगाएं रोक ,जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल पर हो बेहतर कार्य

 

 

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की दो टूक : अवैध कॉलोनी एवं प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल लगाएं रोक ,जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल पर हो बेहतर कार्य

राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश

 

 

 

The narad news 24,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार भाटापारा में जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, डीएफओ मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे।

मंत्री वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। लगभग साढ़े 3 घंटे चली इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण एवं उसके प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

मंत्री वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व के सभी लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने को कहा। मंत्री वर्मा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल हमारी पहली प्राथमिकता है। जिले में स्वास्थ्य सुविधा दुरूस्त करने के लिए सीएचएमओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए।

मंत्री वर्मा ने अवैध शराब विक्रय, सट्टा एवं नशाखोरी पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

कलेक्टर चंदन कुमार ने मंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में कार्ययोजना बनाकर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकारण किया जाएगा। इसी तरह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी आश्वस्त किया की अवैध शराब बिक्री, सट्टा एवं नशाखोरी पर पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर बीसी एक्का द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 

बैठक में सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे, एसडीएम रोमा श्रीवास्तव, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button