RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीति

गृहमंत्री शाह से JCCJ के अमित जोगी अध्यक्ष ने की मुलाकात, पार्टी के विलय की चर्चा तेज,BJP में शामिल हो सकते हैं

! गृहमंत्री शाह से JCCJ के अमित जोगी अध्यक्ष ने की मुलाकात, पार्टी के विलय की चर्चा तेज,BJP में शामिल हो सकते हैं

 

The narad news 24,,,,,,रायपुर. जेसीसीजे के अध्यक्ष अमित जोगी ने दिल्ली पहुंचकर अमित शाह से मुलाकात की है. जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. जेसीसीजे का भाजपा में विलय की होने की चर्चा तेज हैं.

जानकारी के अनुसार, पार्टी के ज्यादातर नेता भाजपा के साथ जाने में सहमत हैं. मुलाकात की तस्वीर अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर क बता दें कि, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अमित जोगी की पार्टी को नुकसान हुआ है. विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे के खाते में एक भी सीट नहीं आई. 2018 विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे को 5 सीटें मिली थी. लेकिन इस चुनाव में उन सीटों को भी जेसीसीजे नहीं बचा सकी. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में करारी के बाद जेसीसीजे के भविष्य पर मंथन जारी है.

जानकारी तो ये भी है कि, अमित जोगी की पार्टी का भाजपा में विलय होने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें कोरबा की सीट से सांसद प्रत्याशी के तौर पर मैदान पर उतारा जा सकता है. हालांकि, अभी अटकलें ही लगाई जा रही है. अभी इस पर मुहर लगना बाकी है.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button